IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कलेक्टोरेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का किया गया निर्माण

राजनांदगांव 10 अगस्त 2022। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का निर्माण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी एवं श्रीमती निष्ठा पाण्डेय ने तिरंगे का वितरण किया गया। राष्ट्रीयता की भावना के साथ उल्लास की अभिव्यक्ति के रूप में उत्साह एवं खुशी के माहौल में आजादी का जश्र मनाया गया। देश की एकता और अखंडता के संकल्प के साथ तिरंगा हमारा लहराता रहे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टोरेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सिलाई मशीन से तिरंगा बनाया है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान के अंतर्गत घर-घर में तिरंगा लहराने के लिए सभी नागरिक एकजुट हुए है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, नाजिर श्री पेंढारकर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!