IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 08 अगस्त 2022। रक्षा बंधन का त्यौहार समूह की महिलाओं के लिए एक नई सौगात लेकर आया है। जिले में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा राखी निर्माण एवं विक्रय का कार्य बहुत ही उत्साह के साथ किया जा रहा है। विगत वर्ष में समूहों द्वारा बनाई गई विविध प्रकार की बिहान राखियों ने अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। जिससे महिलाओं को प्रेरणा मिली है। स्वीप योजना अंतर्गत राखी निर्माण का एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया। जिसमें समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और वर्तमान में लगभग 80 समूहों की 100 से अधिक महिलाएं राखी विक्रय कर रही हैं। शासन द्वारा समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा गया है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाएं लगातार विविध कार्य कर रही हैं।

कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन में राखी निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस वर्ष भी बिहान की महिलाएं मार्केट के डिमांड के अनुसार अपने हुनर एवं कौशल से खूबसूरत, फैंसी राखियां बना रही हैं और उन्हें स्टाल में, घर-घर जाकर, दुकानों में, समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल बैठक में ले जाकर बिक्री कर रही हैं। अभी तक सभी महिलाओं ने मिलकर 35 हजार से अधिक राखियाँ बनाई है जिनमें से 17 हजार राखियों का विक्रय किया जा चुका है। जिससे 1 लाख रूपए से अधिक की आय हुई है और महिलाएं लगातार इसके लिए कार्य कर रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। जिले में 78 स्वसहायता समूह की 102 महिलाओं द्वारा 38 हजार 226 राखियों का निर्माण किया गया है। स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा वर्तमान में 17 हजार 942 राखियों के विक्रय से 1 लाख 970 रूपए की आमदनी प्राप्त हुई है। वे लगातार सक्रियतापूर्वक कार्य कर रही हैं।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!