सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध पर निगम सख्त : गोल बाजार क्षेत्र में किये जप्ती की कार्यवाही, 11 दुकानदारों पर लगाये 7 हजार 50 रूपये जुर्माना…किराना, फल-सब्जी विक्रेताओं से 5 किलो पालीथिन जप्त
राजनांदगांव 23 जुलाई। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने नगर निगम सख्ती बरत रही है, प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है। इसी कडी मंे आज गोल बाजार क्षेत्र के किराना एवं फल-सब्जी विक्रेताओं पर कार्यवाही करते हुये 11 दुकानदारों से 7 हजार 50 रूपये जुर्माना कर 5 किलो पालीथिन भी जप्त किये। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठा रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी अभियान चलाकर प्रतिदिन प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुये शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगा रहा है। इसी कडी में नगर निगम का स्वास्थ्य अमला भी शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने कार्यवाही कर रहे हैै। कार्यवाही की कडी में आज गोल बाजार क्षेत्र के किराना स्टोर में बिरसिंग व दिलीप प्रोविजन स्टोर पर 1-1 हजार, नरेश किराना स्टोर पर 3 सौ, देवांगन चना भण्डार पर 3 हजार, भारतीय अनाज भण्डार पर 1 हजार रूपये सहित प्रदिप फल व माता फेर यादव फल विक्रेता पर 2-2 सौ, राम बहादुर फल दुकान पर 50 रूपये, पूनम यादव, राजू, राहुल सब्जी विक्रेता पर 1-1 सौ रूपये जुर्माना लगाया गया तथा 5 किलो सिंगल यूज पालिथिन जब्त करने की कार्यवाही किये, उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे, साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले।

Sub editor

