IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
फोटोग्राफी करते समय भी मानवता का ध्यान रखा जरुरी :  प्राचार्य डॉ. टाण्डेकर : पत्रकारिता विभाग में फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन
  • पत्रकार को फोटोग्राफी का सूक्ष्म ज्ञान आवश्यक : डॉ. टाण्डेकर
राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. के.एल.टाण्डेकर के मार्गदर्शन एवं पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.बी.एन. जागृत के निर्देशन तथा विभागीय व्याख्याताओं अमितेश सोनकर, सुश्री रेशमी साहू एवं लोकेश शर्मा के सहयोग से पत्रकारिता विभाग में वेल्यू एडेड कार्स के अन्तर्गत् आयोजित त्रैमासिक फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम सृजन संवाद भवन में आयोजित हुआ।
प्राचार्य महोदय के मुख्य आतिथ्य एवं विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का प्रारंभ मां शारदे की पूजा से हुई। डॉ. जागृत ने प्राचार्य महोदय का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात् प्रशिक्षण में सहभागी विद्यार्थियों धनंजय देवांगन, भारती वर्मा एवं लिंकी साहू ने इस प्रशिक्षण के अपने – अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर होते रहना चाहिए इस प्रोग्राम में मुम्बई से प्रशिक्षित विशेषज्ञों एवं प्रसिद्ध कंपनी ‘केनन’ के विशेषज्ञों के द्वारा आउटडोर एवं इनडोर फोटोग्राफी पर कैमरे के विभिन्न अंगों का उपयोग, प्रत्येक एंगल से फोटोग्राफी का सही तरीका, लैंस का उपयोग जैसे बहुत सी बारीकियों को जानने और सीखने को मिला इसका हमें बहुत ही लाभ हुआ इसके लिए उन्होंने प्राचार्य महोदय एवं पत्रकारिता विभाग का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. के. एल. टाण्डेकर ने कहा कि पत्रकार को फोटोग्राफी का सूक्ष्म ज्ञान आवश्यक है उन्होंने “अकाल और भूखे बच्चे के साथ चील” वाली फोटोग्राफी का जिक्र करते हुए समझाया कि आज के युग में फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी स्वरोजगार का अच्छा साधन है परंतु फोटोग्राफी करते समय भी मानवता का ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि पत्रकारिता के कोर्स में हमने यूजी (बी.ए.जे.एम.सी) के साथ ही पी.जी. (एम.जे.एम.सी) का पाठ्यक्रम खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा है ताकि यहां के विद्यार्थी इस फील्ड में अपनी उच्च शिक्षा इसी महाविद्यालय से प्राप्त कर सकें। इस बात का विद्यार्थियों ने अत्यन्त हर्ष और उत्साह के साथ कतरल ध्वनि से जोरदार समर्थन किया।
डॉ.बी.एन. जागृत ने कहा कि फोटोग्राफी और विडियोग्राफी में आज कल नई – नई टेकनीक उपयोग हो रहे हैं। सुंदर को कुरुप और कुरुप को सुंदर बनाने की टेकनीक इस फोटोग्राफी में आ गई है जिसका लोग कभी – कभी अपने लाभ के लिए गलत उपयोग करते हैं। त्रैमासिक प्रशिक्षण में हमारा प्रयास होता है कि न केवल पत्रकारिता बल्कि महाविद्यालय के अन्य फैकेल्टी के विद्यार्थी इसमें सहभागी हो। इस बार भी बी.ए.जे.एम.सी. के साथ बी.एस.सी., बी.कॉम., बी.ए., एम.ए.इतिहास के विद्यार्थियों ने भी इसमें सहभागिता की।
प्रशिक्षण एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य महोदय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- हर्ष कुमार बी.एस.सी, द्वितीय वर्श,  द्वितीय स्थान संतोश कुमार साहू बी.ए.जे.एम.सी. पंचम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान लोकेश कुमार बी.ए. द्वितीय वर्ष रहें। इन्हें प्रमाण पत्र के साथ मोमेंटो भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अमितेश सोनकर ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुश्री रेशमी साहू ने किया एवं व्याख्याता लोकेश शर्मा सहित इस अवसर पर बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!