IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए इस तारीख तक आवेदन आमंत्रित

  • दिव्यांग व्यक्तियों के लिए प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन
  • प्री-मैट्रिक के लिए 30 सितम्बर 2022 तक एवं पोस्ट मैट्रिक के लिए 31 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 20 जुलाई 2022। भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा दिव्यांगजन व्यक्तियों के लिए प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना संचालित है। इसके लिए आवेदन ऑनलाईन किया जाना है। जिसे संबंधित संस्था, विद्यालय द्वारा सत्यापित किया जाना होता है। प्री-मैट्रिक के लिए 30 सितम्बर 2022 तक एवं पोस्ट मैट्रिक के लिए 31 अक्टूबर 2022 तक खुला रहेगा। संस्था द्वारा आवेदन सत्यापन करने की तिथि प्री मैट्रिक 16 अक्टूबर एवं पोस्ट मैट्रिक 15 नवम्बर 2022 तक कर सकते हैं। संबंधित संस्था अपने-अपने विद्यालय, महाविद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं का ऑनलाईन का सत्यापन कर हार्ड कापी उप संचालक समाज कल्याण विभाग कार्यालय राजनांदगांव को 16 नवम्बर 2022 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने कहा गया है। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या अन्य जानकारी के लिए श्री हरिहर दास महंत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर मोबाईल नंबर 9755886632 एवं श्री नानक दास दिवाकर डाटा एन्ट्री ऑपरेटर मोबाईल नंबर 8964865251 से संपर्क कर सकते हैं।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!