IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टोरेट में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसामान्य ने कोविड-19 से सुरक्षा के लिए लगवाया प्रिकाशन डोज

राजनांदगांव 19 जुलाई 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट में कोविड-19 वैक्सीन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय बूस्टर डोज अभियान के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसामान्य ने कोविड-19 से सुरक्षा के लिए प्रिकाशन डोज लगाया। गौरतलब है कि जिले में कोविड-19 की चौथी लहर के खतरे को देखते हुए व्यापक पैमाने पर बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक वर्ग के नागरिकों को बूस्टर डोज की नि:शुल्क सुविधा मिल रही है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!