मवेशियों की धर-पकड अभियान के तहत पकड़े 12 मवेशी, कल पकड़े थे 18 मवेशी
राजनांदगांव 15 जुलाई। मवेशी धर-पकड़ अभियान प्रतिदिन जारी है। अभियान के तहत नगर निगम की टीम प्रतिदिन शहर के प्रमुख चौक चौराहो में घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। इस कडी में आज शहर के प्रमुख चौक चौराहो से 12 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी और कल 14 जुलाई को 18 मवेशी पकड़े गये थे। उल्लेखनीय है कि कई पशु मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को खुला छोड देते है, जिससे मवेशी चौक चौराहों में घुमते एवं बैठे रहते है। जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और बरसात में दुर्घटना भी होती है। शासन द्वारा भी रोका छेका अभियान के तहत घुमन्तु पशुओं को पकड़ने एवं पशु मालिकों को अपना मवेशी घर मंे बांध कर रखने समझाईस देने के निर्देश दिये गये है। निर्देश के अनुक्रम में निगम द्वारा धर-पकड़ अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने टीम गठित किये है, गठित टीम प्रतिदिन चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रहे है। इसी कडी में आज सिनेमा लाईन, महावीर चौक एवं बल्देवबाग से 12 घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ा गया और कल 14 जुलाई को 18 मवेशी पकड़े गये थे। मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है एवं उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जाता है। यह अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिक अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों व सड़कों पर खुला घुमते पाये जाने पर पशुओं को नगर निगम के अमला द्वारा पकड़कर कांजी हाऊस में बंद कर नियमानुसार शुल्क व जुर्माना भुगतान करने के उपरांत ही मुक्त कर संबंधित पशु पालकों को सौपा जायेगा।

Sub editor

