IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

13 जुलाई शाम इस टंकी से शहर के कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित

राजनांदगांव 12 जुलाई। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि जल संयंत्र गृह मोहारा के 10 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट का सफाई कराया जाना है, सफाई हेतु 10 एम.एल.डी. प्लांट बंद किया जाना है। प्लांट बंद होने से इंदिरा नगर स्थित उच्च स्तरीय जलागार (टंकी) नही भर पायेगी, जिसके कारण उक्त टंकी से पानी सप्लाई नहीं होगी। अतः सफाई कार्य के कारण इंदिरा नगर टंकी से दिनांक 13 जुलाई 2022 दिन बुधवार को इंदिरा नगर वार्ड, चौखडिया पारा, नंदई, हीरामोती लाईन, बासपाई पारा, गंज लाईन, सेठी नगर, उदयाचल, पठान पारा, दुर्गा चौक, दिग्विजय कालेज रोड, सोनार पारा, दीवान पारा क्षेत्र में शाम के समय पेय जल आपूर्ति बाधित रहेगी। दिनांक 14 जुलाई 2022 से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!