कन्यादान फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा महिला सशक्तिकरण अभियान
राजनांदगांव। कन्यादान फाउंडेशन लगातार अलग – अलग जगहों में जाकर मासिक धर्म सबन्धित जानकारियों से जागरूक कर रही है। इसी के अंतर्गत राजनांदगांव के पेण्ड्री के माध्यमिक शाला में महिला स्टाफ के साथ स्कूल की सभी छात्राओं को मासिक स्वच्छ्ता सम्बंधित जागरूक किया गया। बताया गया की मासिकधर्म के समय कपड़ा उपयोग करने से या उचित सेनिटरी नेपकिन उपयोग न करने से कैंसर, बच्चादानी परेशानी, बांझपन जैसी बड़ी बिमारियों का सामना करना पड़ता है जिसके इलाज लाखो रूपये देने पड़ जाते है। उससे बचने के लिए कन्यादान फाउंडेशन जागरूकता पहल के साथ जो उनके स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए लाभदायक हो और अच्छी क्वालिटी की सेनिटरी नेपकिन उपलब्ध भी करा रही है बहुत ही कम दामो में। सेनिटरी नेपकिन उपयोग करने के बाद यूज़र को दिक्कत होता है की डिस्पोस कहां इसीलिए कन्यादान फाउंडेशन जो पर्यावरण को सुरक्षित रखे वह सेनिटरी पैड उपलब्ध कर रहे है। स्कूल के सभी बच्चों ने सेनिटरी नेपकिन का डेमो देखा सभी शिक्षको को बहुत ही पसंद आया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य, एवं पुरे स्कूल स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम में फाउंडेशन की जिला महिला संघ अध्यक्ष कांति मौर्य युवा पैडमैन एवं विनोद टेम्बुकर उपस्तिथ रहे।

Sub editor

