IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

गौरी गणेश पूजन से प्रारंभ हुआ श्री बर्फानी पारेश्वर महादेव शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह, दोनों पहर में होगी पूजन व अभिषेक… प्रतिदिन होंगे श्रद्धाभक्ति भाव पूर्ण आयोजन

  • बर्फानी आश्रम में पांच दिनों तक होगा आयोजन, दोनों पहर में होगी पूजन व अभिषेक
  • प्रतिदिन होंगे श्रद्धाभक्ति भाव पूर्ण आयोजन

राजनांदगांव। विश्व शांति एवं मानव सेवा के जनकल्याण के लिए समर्पित बफार्नी सेवाश्रम समिति द्वारा देश के प्रसिद्ध संत श्रीश्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बफार्नी दादा जी की कृपा प्रेरणा आशीर्वाद व संकल्प अनुसार मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ स्थित बफार्नी धाम में देश के गिने चुने स्थानों में स्थापित पारा के शिवलिंग में से विशाल शिवलिंग जो कि 151 किलो वजन के साथ ही शिव परिवार के माँ पार्वती, श्री विघ्नहर्ता गणेश जी भगवान कार्तिक व नन्दीमहाराज की स्थापना का कार्यक्रम आज 9 जुलाई से गौरी गणेश पूजन के साथ ही प्रारंभ हो गया है। जो कि गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इसमें अंचल सहित देशभर के श्रद्धालु भक्तगण व गुरू परिवार के सदस्यों के पहुंचने की संभवना है।

संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी गर्भगृह में विराजमान काली स्वरूपनी मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में एक और ज्योर्तिलिंग की स्थापना पूरे परिवार के साथ की जा रही है। अंचल सहित देशभर में यह अद्वितीय पारे का विशाल 151 किलो वजनी ज्योर्तिलिंग की स्थापना गुरुदेव श्री बफार्नी दादा जी के आशीर्वाद से की जा रही है। आज 9 जुलाई से प्रारंभ हुई श्री बर्फानी पारेश्वर ज्योर्तिलिंग व शिव ुपरिवार की स्थापना के तहत माँ पार्वती, श्री गणेशजी महाराज, श्री कार्तिकजी व नन्दीजी का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आचार्य निरंजन झा के द्वारा विधि विधान व मंत्रोच्चार के मध्य श्री गौरी गणेश, कलश, नवग्रह, वरुण देव, गुरुपूजन व समस्त देवी देवताओं के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। आज 9 जुलाई को भगवनों का जलाधिवास किया गया। इसके अलावा दस जुलाई को अन्नाधिवास व पुष्पाधिवास, ग्यारह जुलाई को मिष्ठन्नाधिवास व फलाधिवास, बारह जुलाई को वस्त्राधिवास, सैय्याधिवास के साथ संध्याकाल 3 बजे श्री बफार्नी पारेश्वर ज्योर्तिलिंग व शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ हवन अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा। आयोजन को लेकर संस्था के अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, गुरुचरण सिंह छाबड़ा, महेन्द्र लुनिया, आलोक जोशी, सूरज जोशी, कुलबीर छाबड़ा, आलोक बिंदल, योगेन्द्र पांडे, कमलेश सिमनकर, संतोष खंडेलवाल, दामोदर अग्रवाल, पीयुष सोनी, मनीष परमार, संजय खंडेलवाल पूजन कार्य व अनुष्ठान में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!