IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर बने मितान… नागरिकों ने इस योजना के प्रति दिखाई विशेष रूचि, जिले में अब तक नागरिकों को 106 प्रमाण पत्र कराए गए उपलब्ध

  • मुख्यमंत्री मितान योजनांतर्गत ममता नगर निवासी श्री राजेन्द्र देवांगन के घर पहुंचकर 4 बच्चों के लिए प्रदान किया जाति प्रमाण
  • मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू होने से लेकर अब तक मितानों द्वारा घर-घर जाकर  दिए जा रहे प्रमाण पत्र

राजनांदगांव 07 जुलाई 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह आज मितान बनकर ममता नगर निवासी श्री राजेन्द्र देवांगन के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री मितान योजनांतर्गत 4 बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया। कलेक्टर ने उनसे मितान की सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। श्री राजेन्द्र देवांगन ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले इस कार्य में समय लगता था लेकिन अब घर पहुंच सेवा होने से समय की बचत होने के साथ ही मदद मिली है। कलेक्टर ने कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना नागरिकों को सरलता से सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए है। इन सुविधाओं के अंतर्गत जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र जैसी सुविधाओं का लाभ नागरिक ले सकते हैं। इसी तरह नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी चिखली निवासी श्री हेमंत साव के घर जाकर बच्चों का जाति एवं आय प्रमाण पत्र दिया। वहीं एसडीएम श्री अरूण वर्मा ने श्रीमती मंजू डोंगरे को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता ने बासपाईपारा की श्रीमती योगिता धीवर को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। नागरिकों ने घर पर यह सुविधा मिल जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान मितान श्री विनय साहू, श्री विशाल नेताम एवं श्री आशीष वास्कले उपस्थित रहे।
इस योजना के तहत जिले में अब तक 106 प्रमाण पत्र नागरिकों को उपलब्ध कराएं गए हैं। जिसमें 38 नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र, 48 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 20 विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हंै। मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू होने से लेकर अब तक मितानों द्वारा घर-घर जाकर प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं और घर पहुंच सेवा के माध्यम से नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर जिले में नागरिक लगातार इस सुविधा से लाभान्वित हो रहे हैं। जिले में इस योजना के अंतर्गत प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं और लोगों ने इस योजना के प्रति विशेष रूचि दिखाई है। विशेषकर बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनोंं के लिए यह सुविधा लाभकारी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत 13 तरह की विभिन्न सुविधाओं का लाभ लोग घर बैठे ले सकते हैं। जिसमें नगर पालिक निगम राजनांदगांव से जन्म प्रमाण पत्र,  विवाह प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र सुधार, दुकान एवं स्थापना पंजीयन व गुमास्ता लाइसेंस कुल 7 सेवाओं का लाभ मिलेगा। जिला राजस्व कार्यालय से मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नकल भूमि दस्तावेज हेतु व भूमि की जानकारी सहित कुल 6 सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन कर आवेदन किया जा सकता है। फोन आते ही नगर निगम से नियुक्त मितान आवेदक के घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज लेंगे और और संबंधित कार्यालय से प्रमाण पत्र बनवाकर उनके घर पहुंचाएंगे। घर पहुंचे मितान की पहचान के लिए उनके बाएं हाथ की बांह में क्यूआर कोड होगा। इस कोड को स्कैन करने पर संबंधित मितान की पूरी जानकारी मिल जाएगी। जिसके माध्यम से प्रमाण पत्र के लिए के लिए आवेदन करने वाले नागरिक यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि घर आया व्यक्ति नगर निगम के अधिकृत मितान हैं और सेवाएं देने आए हैं।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!