IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलकसा की महिलाओं ने कलेक्टर का किया आत्मीय स्वागत, फूलों की खेती से महक उठी समूह की महिलाओं की जिंदगी

राजनांदगांव 06 जुलाई 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कलकसा स्थित गौठान का अवलोकन किया। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की। कलेक्टर के यहां पहुंचने पर महिलाओं ने कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने बताया कि गौठान में फूलों की खेती से उनकी जिंन्दगी फूलों की खुशबू की तरह महक उठी है। कलेक्टर ने कहा कि महिला समूह ने काफी परिश्रम किया है। जिससे उनके जीवन में खुशबू बिखर रही है। कलेक्टर ने यहां महिला समूह द्वारा बनाए जा रहे वर्मी कंपोस्ट खाद का भी अवलोकन किया। महिला समूह द्वारा अच्छी गुणवत्ता के कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। महिला समूह ने बताया कि गौठान में उनके द्वारा मुर्गीपालन भी किया जा रहा है। पूर्व में महिलाओं द्वारा 1 लाख 22 हजार रूपए की मुर्गी बिक्री की गई है। कलेक्टर ने कहा कि इसी उत्साह के साथ निरंतर आगे अपना मेहनत और प्रयास को कायम रखें। जिससे आमदनी का स्रोत बना रहे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!