IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

प्राचार्य की अध्यक्षता में हुई दिग्विजय कॉलेज के स्वशासी परीक्षा प्रकोष्ठ की विशेष बैठक…नई शिक्षा नीति 2020 और CBCS in UG Program विषय पर हुई अहम चर्चा…

राजनांदगांव। दिनांक 04/07/2022 को शास. दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव (छ.ग.) में स्वशासी परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ. के.एल. टाण्डेकर की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से सभी विषय के विभागाध्यक्ष तथा IQAC के संयोजक, सदस्य तथा विभाग के दो सदस्य, स्वशासी परीक्षा प्रकोष्ठ के सभी सदस्य की उपस्थिति में आयोजन किया गया।
जिसका मुख्य विषय नई शिक्षा नीति 2020 एवं CBCS in UG Programm पर आधारित था। उक्त बैठक में स्वशासी परीक्षा प्रकोष्ठ की नियंत्रक डॉ. अंजना ठाकुर द्वारा उक्त बैठक की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्य डॉ. के.एल. टाण्डेकर द्वारा बैठक की महत्ता के बारे में बताया गया तत्पश्चात् उप नियंत्रक डॉ. हेमंत साव द्वारा NEP 2020 एवं CBCS in UG Programm पर आधारित Course Structure, Syllabus, Scheme, Grading System, Examination Pattern, Evaluation Pattern इत्यादि शामिल था।
उक्त प्रस्तुतिकरण का उद्देश्य इस शिक्षा सत्र 2022-23 में स्वशासी महाविद्यालय में NEP 2020 तथा CBCS लागू किया जाना है जिससे सम्बन्धित प्रारंभिक जानकारी की गई। प्रस्तुतिकरण के दौरान महाविद्यालय के स्टाफ के द्वारा विभिन्न बिन्दुओं में चर्चा की गई। प्राचार्य के निर्देशानुसार आगामी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जायेगा। उक्त बैठक का आभार प्रदर्शन डॉ. एस.के. उके द्वारा किया गया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!