मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत निर्माण कार्यों के लिए 52 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
राजनांदगांव 27 जून 2022। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री लोकेश चंद्राकर ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत छुईखदान विकासखंड के अंतर्गत निर्माण कार्यों के लिए 52 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। छुईखदान विकासखंड के ग्राम श्यामपुर, खादी, जंगलपुरघाट, पाटा और लालपुर में उचिम मूल्य की दुकान के लिए 7-7 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसी तरह ग्राम खैरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम मजगांव एवं चारभाठा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए 6-6 लाख रूपए, ग्राम बुढ़ानभांठ, डुमरिया, आमगांव में रंगमंच निर्माण के लिए 1-1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Sub editor

