IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अमृत महोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत अधिकारियों के मध्य आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता एवं प्रतिभागी अधिकारियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने अधिकारी-कर्मचारियों को अपने मूल कर्तव्य के साथ अन्य आयोजन व प्रतियोगिता में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, विजेता व प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

आजादी का अमृत महोत्सव नीति आयोग आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत जिले में सिकिंग आईडिया फॉर ट्रांसफार्मिंग इंडिया निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें स्थानीय प्रशासन के सुधार में समग्र भारत का विकास, भारत को बदलने के लिए विचारों की तलाश निबंध का विषय दिया गया था। जिला स्तरीय निर्णायक मंडल चयन समिति द्वारा निबंध का परीक्षण, अवलोकन, अध्ययन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रतिभागियों को दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सहायक परियोजना समग्र शिक्षा श्री रफीक अंसारी, द्वितीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरझिटी के व्याख्याता श्री चुम्मन लाल वर्मा एवं तृतीय स्थान गांधी फैलो जिला कौशल विकास श्री उद्यन सान्याल ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अभिषेक शर्मा, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री एसके सिंह, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहसपुर दल्ली के श्री कमल किशोर मिश्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!