IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महिला समूह की भागीदारी से आता है समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन

  •  जिला प्रशासन एवं मां बम्लेश्वरी जनहितकारी समिति के कुपोषण मुक्ति अभियान कार्यक्रम में पहुंचे कलेक्टर

राजनांदगांव 22 जून 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बागरेकसा में आयोजित कुपोषण मुक्ति अभियान कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं मां बम्लेश्वरी जनहितकारी समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि महिला समूह सार्थक प्रयास और भागीदारी से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आती हैं। महिला समूह की सक्रियता से किसी भी अभियान को सफल बनाने में मदद मिलती है। कलेक्टर ने महिला समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब ने अब तक सामाजिक सरोकार की दिशा में सार्थक प्रयास कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ और सुपोषित बनाने के लिए कुपोषण को जड़ से समाप्त करना होगा। इसके लिए हम सबकों सामाजिक सरोकार की दिशा में मिलजुल कर सार्थक प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि कुपोषण अभिशाप है। इसके लिए बच्चे के गर्भावस्था से ही प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि गर्भवती माता की अच्छी देखभाल करें। उसे सुपोषित आहार उपलब्ध कराएं। गर्भवती माता की सेहत का ख्याल रखें। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सुपोषित और रूचि युक्त रेडी-टू-ईट की आपूर्ति की जा रही है। यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से काफी फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि महिला समूह आपस में कुपोषण मुक्ति के लिए मुहिम चलाएं।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति की जिंदगी को बर्बाद करता है अपितु वह पूरे परिवार और समाज के लिए कहर लेकर आता है । कलेक्टर ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे नशा पान के अभियान में अपनी प्रयास को कायम रखें। समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन जारी रखें। कार्यक्रम में पहुंचे जिले के गौरव पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव ने कहा कि समाज में परिवर्तन लाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए सामाजिक सोच में परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से समाज में बड़े-बड़े काम सहजता से हो जाते है। मां और बच्चे दोनों के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा कि गर्भवती माता सुपोषण आहार का सेवन करें। जिससे सुपोषित बच्चा का जन्म हो। उन्होंने परिवार के सदस्यों को कहा कि गर्भवती माता की अच्छी देखभाल करें। उन्होंने महिला समूह को गांव और अपने आसपास के घरों में जाकर इस अभियान में अपनी भूमिका का निर्वहन करने कहा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हुए कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के मार्गदर्शन और सतत निगरानी में जिले में अनेक विकास के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। इसके साथ ही सामाजिक सरोकार की दिशा में भी प्रबलता से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कुपोषण पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर इस अभिशाप को दूर करना है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!