IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • कलेक्टर ने किया स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण
  • बच्चों की प्रतिभा जांचने स्कूल पहुंचे कलेक्टर
  • आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
  • आंगनबाड़ी के बच्चों को परोसा भोजन
  • बच्चे के प्रतिभा से प्रभावित होकर कलेक्टर ने भेंट किया अपना पेन

राजनांदगांव 22 जून 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नीति आयोग द्वारा नवा पहल योजना अंतर्गत संचालित मॉडल प्राथमिक शाला डुन्डेरा का जायजा लिया। यहां उन्होंने स्कूल में संचालित सुविधा को देखकर कहा कि यह सुविधा बच्चों के विकास के लिए निर्धारित की गई है। इन सुविधाओं का लाभ सभी बच्चों को मिलना चाहिए। कलेक्टर ने बच्चों के ज्ञानवर्धक और उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्रों में विकास के लिए संधारित संसाधनों का बारीकी से मुआयना किया। यहां स्कूल में एलसीडी प्रोजेक्टर, एलईडी टीवी के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। यहां शाला भवन को आकर्षक रंग रोगन किया गया है।

इसके अलावा दीवारों में ज्ञानवर्धक सूत्र का लेखन किया गया है। यहां बच्चों के पेयजल के लिए वाटर फिल्टर कूलर भी लगाया गया है। कलेक्टर ने यहां सभी व्यवस्था देख कर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने यहां कक्षा आठवीं में पहुंच कर बच्चों से ज्ञानवर्धक और वैज्ञानिक बातें बताई। इस दौरान उन्होंने यहां बच्चों से 14 का पहाड़ा पढ़कर सुनाने कहा। कुमारी रिंकी वर्मा द्वारा 14 का पहाड़ा मुखाग्र सुनाए जाने पर कलेक्टर ने उन्हें अपना पेन देकर पुरस्कृत किया। कलेक्टर ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से कहा कि विद्यालय में काफी संसाधन सुविधा विकसित किया गया है। यह बच्चों के भविष्य के निर्माण के लिए सार्थक साबित होगा। कलेक्टर ने यहां विद्यालय परिसर में छायादार पौधारोपण करने कहा।
जरा गौर से देखिए यह कोई उत्कृष्ट निजी विद्यालय नहीं है शासन की महत्वाकांक्षी  स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की झलक है  –
देखते ही बनता है विद्यालय का आकर्षण स्वरूप –
डोंगरगढ़ विकासखंड मुख्यालय में शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित किया जा रहा है। स्कूल का आकर्षण ऐसा है कि जो कोई भी इसे देखें बार-बार इसे निहारता ही रह जाएगा। यहां का आकर्षण स्वरूप देखते ही बनता है। यह तो अपना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल है। कलेक्टर यहां की व्यवस्था को देखकर मुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय आकर्षक और उत्कृष्ट है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सभी प्रकार की सुविधा सुसज्जित ढंग से उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षकों की अब महती जवाबदारी है कि वे विद्यालय की उत्कृष्टता के आधार पर यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को उत्कृष्ट विद्यार्थी बनाने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन करें। कलेक्टर ने यहां विद्यालय में पहुंचकर अध्ययनरत कक्ष, शिक्षक कक्ष, प्रयोगशाला, रसोई कक्ष आदि का मुआयना किया। कलेक्टर ने विद्यालय में उत्कृष्ट डाइनिंग हॉल व सभी अन्य सुविधा के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत करने की सहमति देते हुए कहा कि यह विद्यालय बच्चों के भविष्य के लिए नीव निर्माण का कार्य करेगा।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र पटपर और मुरमुंदा में बच्चों को दुलारा – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आंगनबाड़ी केन्द्र पटपर और मुरमुंदा पहुंचकर यहां उपस्थित छोटे-छोटे नन्हे बच्चों को अपना स्नेह और दुलार दिया। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से कहा कि बच्चों के संपूर्ण देखरेख की जिम्मेदारी आपकी बनती है। बच्चे के माता-पिता आप पर भरोसा कर यहां अपने बच्चों को भेजते हैं। कलेक्टर ने कहा कि यहां आने वाले सभी बच्चों को अपने बच्चा समझकर सभी प्रकार की देखभाल की जिम्मेदारी आपकी बनती है।
कलेक्टर ने इस दौरान केन्द्र में बांटे जा रहे है रेडी-टू-ईट की
गुणवत्ता को चखकर देखा – स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण रेडी-टू-ईट को चखकर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह काफी अच्छा और स्वादिष्ट है। यह बच्चों के सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। गंभीर कुपोषित बच्चे के को देखकर उन्होंने तत्काल सभी सुविधा और उपचार करने के दिए निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र मुरमुंदा में 4 वर्षीय बच्ची के गंभीर कुपोषित पाए जाने पर उन्होंने इस क्षेत्र की परियोजना अधिकारी को आज ही बच्चे के पालक से भेंट कर आगे की व्यवस्था के लिए उन्हें जरूरी सलाह देने कहा।
कलेक्टर ने निभाई पालक की भूमिका बच्चों को अपने हाथ से परोसा भोजन  – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा जब आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे इस समय आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का खाने का समय हो गया था। कलेक्टर ने अपने हाथ से आंगनबाड़ी केंद्र में बने भोजन को बच्चों को परोस कर पालक की तरह उन्हें दुलार और अपना स्नेह दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री गिरीश रामटेके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!