26वें महावीर अवार्ड के लिए नामांकन प्रस्ताव 30 सितम्बर तक आमंत्रित
राजनांदगांव 21 जून 2022। समन्वयक भगवान महावीर फांउडेशन चेन्नई द्वारा 26वें महावीर अवार्ड के लिए नामांकन प्रस्ताव 30 सितम्बर 2022 तक आमंत्रित की गई है। अहिंसा एवं शाकाहार, शिक्षा, मेडिसिन, कम्यूनिटी एवं सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के योग्य एवं पात्र व्यक्ति व संस्था पुरस्कार के लिए नामांकन प्रस्ताव भेज सकते है। नामांकन प्रस्ताव भेजने एवं इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.bmfawards.org से प्राप्त की जा सकती है।

Sub editor

