IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*भाजपा प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की घोषणा आज देश की आकांक्षाओं के उद्गार बना – भाजपा*

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशिक्षण शिविर यूथ क्लब भवन में तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला में शिविर को सम्बोधित करते हुए *खूबचंद पारख प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा* ने कार्यकर्ताओं को संबोधित की भाजपा से जुड़ें भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ भाजपा से जुड़े बीजेपी का इतिहास एवं विकास मुख्यपृष्ठ बीजेपी का इतिहास एवं विकास भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। छत्तीसगढ़ में भाजपा पार्टी के15 साल का कार्यकाल में डॉ रमन सिंह ने तीर्थ यात्रा जैसे अनेको गरीब कल्याणकारी योजना चलाया,लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की ।

*लाभचंद बाफना व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक* ने आत्मनिर्भर भारत की विस्तृत जानकारी दी,वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण के द्वारा 1 फ़रवरी 2021 को वित्तीय वर्ष बजट की घोषणा की गयी है। जिसमें मुख्य रूप से आत्म निर्भर योजना के बारे में चर्चा की गयी ,कोरोना काल के समय में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा योजना को आरंभ किया गया। भारत सरकार एवं रिजर्व बैंक के द्वारा आत्मनिर्भर भारत के तहत 27.1 लाख करोड़ रूपए का निवेश किया गया है। जो देश की GDP में 13% का योगदान देती है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मुख्य रूप से किसानों की आय स्तर को ऊँचा उठा है।

*प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा* ने ‘व्यक्तित्व विकास’ के विषय में वक्तव्य देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में व्यक्तित्व विकास की भूमिका एक व्यक्ति के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससेज, भारतीय जनता पार्टी के छवि का निर्माण होता है और अपनी कार्यकुशलता,कार्य के प्रति संवेदनशीलता, कर्त्तव्य परायणता ने समाजिक जीवन में एक विश्वास व प्रभाव बनाने का काम किया है। इसी से भारतीय जनता पार्टी की पहचान बनती है।

*रजनीश सिंह विधायक* ने प्रशिक्षण शिविर में बताया कि मौजूदा समय में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से शायद ही कोई अनजान हो। सोशल मीडिया इंसान के निजी जीवन से लेकर सामाजिक और आर्थिक जीवन में भी अहम किरदार अदा करने लगा है। सोशल मीडिया से कैसे इंसान का व्यवहार बदलता है और कैसे उसको बिजनस एवं करियर के अवसर में बदला जा सकता है,

*भारतीय जनता पार्टी प्रांतीय सह प्रभारी अवधेश जैन* ने प्रशिक्षण शिविर में कहा कि भाजपा का विचार में सब कुछ तेरा ही है मेरा कुछ नहीं,भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है–भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प; और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे।
भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है ‘भारत माता की जय’। भारत का अर्थ है ‘अपना देश’। देश जो हिमालय से कन्याकुमारी तक फैला है ।

प्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन *यशवंत जैन पूर्व राष्ट्रीय सदस्य बाल संरक्षण आयोग* ने ‘संगठन संरचना में हमारी भूमिका’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, मजबूत संगठन के पीछे हमारी कार्यपद्धति की अहम भूमिका है।
हमारा संगठन दुनिया का सबसे मजबूत संगठन है इसके पीछे भी हमारी कार्यपद्धति की सबसे अहम भूमिका है।
किसी भी कार्य की सफलता चार चीजों पर निर्भर करती है,योजना बनाना, उसको जमीन पर उतारना, मानिटरिंग करना एवं उसकी समीक्षा करना, निर्णय प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिसमें कोई दोष न हो। किसी भी निर्णय के पहले आपस में पर्याप्त चर्चा होनी चाहिए। संगठन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कार्यकर्ता का निर्माण करना होता है। कार्यकर्ता के निर्माण के लिये सबसे अच्छा तरीका है अपरिचित को परिचित बनाना, परिचित को मित्र बनाना,मित्र को कार्यकर्ता बनाना,कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाना और पदाधिकारी को नेता बनाना।

भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन *राकेश यादव प्रदेश मंत्री भाजपा* ने इस दौरान मीडिया के व्यवहार व उपयोग, केंद्र सरकार द्वारा अंत्योदयी पहल, आत्मनिर्भर भारत, भारत की मुख्य विचारधारा-हमारी विचारधारा, बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व एवं भाजपा का वैशिष्ट्य की समझ विषय पर प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचारों को रखा जिसमे अपेक्षित कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के पूर्व विधायक अशोक साहू,मोती राम साहू पूर्व विधायक, डॉ सिया राम साहू पूर्व विधायक, रामकुमार भट्ट जिला पंचायत सदस्य,जिला महामंत्री द्वय क्रांति गुप्ता,वीरेन्द्र साहू,कार्यक्रम मंच संचालन व भाजपा के वरिष्ठ नेता विदेशी राम धुर्वे,जिलाउपाध्यक्ष संतोष पटेल,नितेशअग्रवाल,देवकुमारी चंद्रवंशी, जशविन्दर बग्गा,राजेंद्र चंद्रवंशी,जिला भाजपा मंत्री सुरेश दुबे,रोशन दुबे, नीतू शर्मा, भावना बोहरा प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री,अम्ब्रिका चंद्रवंशी प्रदेश ओबीसी मोर्चा मंत्री,बसन्त नामदेव जिला भाजपा सोशल मीडिया संयोजक,रामकृष्ण साहू जिला पंचायत सदस्य,पन्ना चंद्रवंशी,एवं जिला के 14 मंडल अध्यक्ष और महामंत्री, मंत्री,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकर,अतुल जैन, गणेश तिवारी,डॉ आनंद मिश्रा, दिनेश चंद्रवंशी,दिनेश मिश्रा,उमंग पांडे नेता प्रतिपक्ष,मंजीत बैरागी, सुनील ठाकुर, महिला मोर्चा महामंत्री,मंत्री और सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष,महिला मोर्चा महामंत्रीऔरभाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, भाजपा प्रशिक्षण शिविर सत्र में *जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह* ने प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आयोजित कार्यशाला में सामिल हुए सभी जिला भाजपा के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!