IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

धरना प्रदर्शन संबंधी संदेश को प्रसारित करने व्याख्याता श्री विजय कुमार श्रीवास्तव निलंबित

राजनांदगांव 17 जून 2022। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला अम्बागढ़ चौकी के व्याख्याता श्री विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा धरना प्रदर्शन संबंधी संदेश को प्रसारित करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री श्रीवास्तव द्वारा 10 जून 2022 को प्रात: 10 बजे धरना प्रदर्शन किए जाने सें संबंधित संदेश श्री राम भक्त ग्रुप में फारवर्ड किया गया था। यह कृत्य कदाचरण श्रेणी में आता है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 (एक) के विपरीत होने के कारण श्री विजय कुमार श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में श्री श्रीवास्तव का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजनांदगांव नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियामनुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!