IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

स्थानीय उत्पाद को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, पोर्टल के माध्यम से 21 लाख 75 हजार रूपए के कुल 508 ऑर्डर हुए प्राप्त

  • सी-मार्ट में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पाद को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
  • ग्रामीण महिला समूहों को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे हरसंभव कार्य
  • सभी जिला कार्यालय, आश्रम, छात्रावास, आवासीय विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र कारागृहों महिला स्वसहायता समूह के उत्पादों की आपूर्ति की जा रही
  • विभिन्न तरह के मसालों तथा खाद्य पदार्थों की वेरायटी यहां उपलब्ध
  • महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं सामग्रियों की सुगमतापूर्वक आपूर्ति एवं सतत मॉनिटरिंग के उद्देश्य से चिप्स द्वारा तैयार किया वेब पोर्टल

राजनांदगांव। शासन द्वारा महिला स्वसहायता समूह को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न शासकीय विभागों ने नियमित रूप से उपयोग की जाने वाली वस्तुओं की आपूर्ति समूह की महिलाओं से करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में समूह की महिलाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी जिला कार्यालय, आश्रम, छात्रावास, आवासीय विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र कारागृहों में नियमित रूप से उपयोग व उपभोग की वस्तुओं सब्जी, भाजी, मसाले, राशन, खाद्य सामग्री, कपड़ों, वस्त्रों, गणवेश, दरी, चादर, बल्ब, साबुन, फिनाईल, सैनीटरी पैड इत्यादि की आपूर्ति यथासंभव महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। ताकि ग्रामीण महिला स्वसहायता समूहों को सुदृढ़ किया जा सके। राज्य शासन द्वारा समूह की महिलाओं तथा पारंपरिक कुटीर उद्योग द्वारा निर्मित उत्पादों के समुचित मूल्य के लिए राजनांदगांव के सामुदायिक भवन जलतरंग कॉलोनी के पास सी-मार्ट की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि एक ही स्थान सी-मार्ट में समूह की महिलाओं द्वारा बनाए विभिन्न तरह के उत्पाद जनसामान्य के लिए उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद जैविक उत्पादों के अलावा विभिन्न तरह के मसालों तथा खाद्य पदार्थों की वेरायटी यहां उपलब्ध हैं। यहां आरूग जैविक सुगन्धित चावल, आरूग जैविक कोदो, रागी आटा, हल्दी, काला चावल, आरूग शहद, हिमालयन काला नमक, अदोरी बड़ी, गरम मसाला, मूंग पापड़, आंवला अचार, पोहा, महुआ चिक्की, महुआ लड्डू, मशरूम के अचार, मशरूम के पापड़, वैदिक पेय, नीम दंत मंजन, सेनेटरी पैड, गौधूली तिलक चंदन, देशी गाय के गोबर का कंडा, शुद्ध आम की लकड़ी, पत्तल, मसाला, चावल पापड़, पास्ता, धनिया पाऊडर, मिर्ची पाऊडर, साबून, फिनाईल, बैग उपलब्ध हैं। साथ ही पर्स, बुनकरों के हस्तनिर्मित बेडशीड, टॉवेल, रूमाल एवं अन्य उत्पाद उपलब्ध हैं।

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर राजनांदगांव अंतर्गत शासन के विभिन्न विभागों, कार्यालयों, संस्थानों में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं सामग्रियों की सुगमतापूर्वक आपूर्ति एवं सतत् मॉनिटरिंग के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ इनफोटेक प्रमोशन सोसाईटी चिप्स द्वारा एक वेब पोर्टल www. Rajnandgaon.co तैयार किया गया है। इस पोर्टल में खरीदी, ब्रिक्री एवं नोडल रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाईन ऑर्डर जनरेट व सप्लाई हेतु विकल्प उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से सामग्री हेतु प्राप्त ऑर्डर एवं सप्लाई संबंधी विभागवार, उत्पादवार जानकारी सुगमता से प्राप्त किया जाना भी संभव हो पाया है। जिला राजनांदगांव अंतर्गत इस पोर्टल के माध्यम से 21 लाख 75 हजार रूपए के कुल 508 ऑर्डर प्राप्त हुए, जिसमें से कुल 219 ऑर्डर की सप्लाई पूर्ण कर राशि 9 लाख 98 हजार रूपए राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। साथ ही 10 लाख रूपए से अधिक की सामग्री एवं उत्पाद की ऑफलाईन मोड से भी आपूर्ति की गयी है। जिला राजनांदगांव अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों में सुधार व आजीविका संसाधनों को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु शासन के विभिन्न विभागों में नियमित रूप से उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति यथासंभव महिला स्वसहायता समूहों से किये जाने की दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!