IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

नगर निगम का जन चौपाल, ग्यारवें दिन प्रधानमंत्री आवास के 288 प्रकरण तो वहीं नजूल संबंधी 602 आवेदन आवेदन प्राप्त…निराकरण 02 दिवस के भीतर करने के निर्देश

  • नगर निगम का जन चौपाल, ग्यारवें दिन वार्ड नं. 26,31,32,33,34,35 व 36 से 1178 आवेदन प्राप्त
  • 13 जून को वार्ड नं. 37,38,39,40,41 व 48 के लिये स्वास्थ्य विभाग पानी टंकी के नीचे इंदिरानगर में जन चौपाल

राजनांदगांव 11 जून। वार्डो में ही वार्डवासियों की समस्या का समाधान करने नगर निगम तुहर द्वार के तहत नगर निगम द्वारा 1 जून से 16 जून 2022 तक वार्डो में जन चौपाल लगाया जा रहा है। जन चौपाल में वार्डवासी पहुॅच कर अपनी समस्या एवं काम के लिये आवेदन दे रहे है, प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 11 जून को वार्ड नं. 31,32,33,35 व 36 के लिये लखेाली सामुदायिक भवन में तथा वार्ड नं. 26,33 व 34 के लिये  कन्हारपुरी स्कूल में 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक आयोजित जन चौपाल में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख सहित छ.ग. खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्री श्रीकिशन खण्डेलवाल, पुनर्वास व नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य एवं वार्ड नं. 35 के पास श्री भागचंद साहू, बाजार विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड नं. 33 की पार्षद श्रीमती दुलारी बाई साहू, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, वार्ड नं. 32 के पार्षद श्री मनीष साहू, वार्ड नं. 34 के पार्षद श्री महेश यादव, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवं पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे ने उपस्थित होकर वार्डवासियों की समस्या सुन समास्याओं से संबंधी आवेदन प्राप्त किये।
जन चौपाल में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि वार्ड की जनता से रूबरू होने एवं उनकी समस्या का समाधान वार्ड में ही करने नगर निगम द्वारा 1 जून से वार्डो मेें जन चौपाल लगाया जा रहा है। आज 11 जून को वार्ड नं. 31,32,33,35 व 36 के लिये लखेाली सामुदाकिय भवन में तथा वार्ड नं. 26,33 व 34 के लिये  कन्हारपुरी में आयोजित जन चौपाल में वार्डवासियों से रूबरू होकर वार्डवासियों की मांगे एवं उनकी समस्या सूनी गयी व राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, जन्म-मृत्यु, विवाह, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास के प्रकरणों के अलावा साफ-सफाई, विद्युत, पानी की समस्या एवं भवन अनुज्ञा के प्रकरणों आवेदन लिये गये एवं निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि जन चौपाल में दसवे दिन तक 30 वार्ड में 2083 आवेदन प्राप्त हुये और आज ग्यारहवे दिन 11 जून को वार्ड नं. 31,32,33,35 व 36 के लिये लखेाली सामुदायिक भवन में तथा वार्ड नं. 26,33 व 34 के लिये कन्हारपुरी स्कूल में प्रातः 9ः30 से 11ः30 बजे तक आयोजित जन चौपाल में राशन कार्ड के 47 निराश्रित पेंशन के 40, प्रधानमंत्री आवास के 288 प्रकरणों के अलावा साफ-सफाई के 9, विद्युत के 27, जल के 36, राजस्व के 15 एवं नजूल संबंधी 602 आवेदन आवेदन प्राप्त हुये। इसके अलावा निर्माण कार्य संबंधी 100 आवदेन इस प्रकार कुल 1178 आवेदन प्राप्त हुये। जिसका निराकरण संबंधित विभाग को 02 दिवस के भीतर करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जन चौपाल में वार्डवासियों का मेडिकल मोबाईल यूनिट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वार्ड मेें जन चौपाल लगने से वार्डवासियों में उत्साह है।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि वार्ड नं. 37,38,39,40,41 व 48 के लिये स्वास्थ्य विभाग पानी टंकी के नीचे इंदिरानगर में आयोजित जन चौपाल में दिनांक 13 जून 2022 को प्रातः 9ः30 से 11ः30 बजे तक उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का वार्ड में ही समाधान कराये। उन्होंने कहा कि अन्य वार्डो में भी जन चौपाल लगाया जायेगा। जन चौपाल में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल व श्री संजय ठाकुर, प्र. सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, उप अभियंता श्री हरिशंकर वर्मा, गरिमा वर्मा, आयुषी सिंह व अनुप पांडे, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, प्रोग्रामर श्री पंकज चंद्रवंशी सहित राजस्व के प्रकरणो के निराकरण के लिये राजस्व तहसीलदार, पटवारी, आर.आई. सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!