अब हितग्राहियों को दिया जाएगा 7 हजार रूपए
- राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत अब हितग्राहियों को दिया जाएगा 7 हजार रूपए
- जिले में 19 हजार 786 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किश्त अंतरित
राजनांदगांव 06 जून 2022। राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत पूर्व में हितग्राहियों को दिए जाने वाले राशि में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में जहां हितग्राहियों को सालाना 6 हजार रूपए दिए जाने का प्रावधान था। अब हितग्राहियों को 7 हजार रूपए प्रदान किया जाएगा। इसके तहत राजनांदगांव जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम किश्त में 19 हजार 723 हितग्राही के खाते में 3 करोड़ 94 लाख 46 हजार रूपए अंतरित किया गया था। इसी तरह द्वितीय किश्त में 19 हजार 709 हितग्राही को 3 करोड़ 94 लाख 18 हजार रूपए की राशि अंतरित किया गया था। वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतर्गत 19 हजार 786 हितग्राही के लिए प्रथम किश्त के रूप में 3 करोड़ 95 लाख 72 हजार रूपए की राशि अंतरित किया गया है।

Sub editor