जन चौपाल के तीसरे दिन कुल 8 वार्ड में 397 आवेदन प्राप्त…4 मई को लगेगा इस वार्ड पर
- जन चौपाल के तृतीय दिन वार्ड नं. 7, 9 व 10 से 100 आवेदन प्राप्त हुये
- कल 4 मई को वार्ड नं. 11,12 व 13 के लिये बापू प्राथमिक शाला स्टेशन पारा में जन चौपाल
राजनांदगांव 3 जून। नगर निगम तुहर द्वार के तहत आम नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं का वार्डो में ही निराकरण करने नगर निगम द्वारा 1 जून से 16 जून 2022 तक वार्डो में जन चौपाल लगाया जा रहा है। जन चौपाल में पहॅुच कर वार्डवासी अपनी समस्या से अवगत करा रहे है, जिसका निराकरण किया जा रहा है। आज दिनांक 3 जून को वार्ड नं. 7, 9 व 10 के लिये 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक शंकरपुर स्कूल में आयोजित जन चौपाल में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख सहित छ.ग. गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री मन्ना यादव, छ.ग. खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्री श्रीकिशन खण्डेलवाल, निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड नं. 07 के पार्षद श्री मधुकर वंजारी, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू,दुलारी बाई साहू, गणेश पवार, राजा तिवारी, वार्ड नं. 09 के पार्षद श्री शिव वर्मा व वार्ड नं. 10 के पार्षद श्रीमती पुर्णिमा नागदेवे व पार्षद श्री कमलेश बंधे, नामांकित पार्षद श्री प्रभात गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे, निगम अधिवक्ता श्री रूपेश दुबे उपस्थित होकर वार्डवासियों की समस्या सून समास्याओं से संबंधी आवेदन प्राप्त किये।
जन चौपाल में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नागरिकों की समस्या का निराकरण करने तुहर सरकार तुहर द्वार के तहत प्रत्येक जिले मे जाकर समस्या का समाधान किया जा रहा है। उसी प्रकार जन चौपाल के माध्यम से वार्डा में जाकर वार्डवासियो से रूबरू हो उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कडी में आज 3 जून को वार्ड नं. 7,9 व 10ं के लिये शंकरपुर स्कूल में में आयोजित जन चौपाल में वार्डवासियों से रूबरू होकर वार्डवासियों की मांगे एवं उनकी समस्या सूनी गयी व राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, जन्म-मृत्यु, विवाह, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास के प्रकरणों के अलावा साफ-सफाई, विद्युत, पानी की समस्या एवं भवन अनुज्ञा के प्रकरणों आवेदन लिये गये एवं निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंन बताया किया शंकरपुर शारदा चौक के पास लाईट बंद होने की शिकायत पर तुरंत लाईट सुधार गया। इसी प्रकार शारदा चौक के पास भूमि पटले के घर से कुमार पटेल के घर तक नाली सफाई नहीं होने एवं मलमा गिरने की शिकायत पर मलमा हटाकर नाली सफाई की गयी।
श्री श्रीकिशन खण्डेलवाल ने जन चौपाल में कहा कि मुख्यमंत्री जी की सोच प्रदेश के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान हो एवं उनकों सरकार की सभी योजना का लाभ मिले, उसी सोच के अनुरूप महापौर हेमा देशमुख एवं नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड मंे ही समस्या का निराकरण करने जन चौपाल लगाना अच्छी पहल है। इसमें नागरिकों को अपने वार्ड मे ही समस्या से संबंधी आवेदन दिया जायेगा और उसका निराकरण होगा।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि जन चौपाल में दो दिन में 5 वार्ड में 297 आवेदन प्राप्त हुये और आज तीसरे दिन 3 जून को शंकरपुर स्कूल में प्रातः 9ः30 से 11ः30 बजे तक वार्ड नं. 7, 9 व 10 के लिये आयोजित जन चौपाल में राशन कार्ड के 6, निराश्रित पेंशन के 5, प्रधानमंत्री आवास के 18 प्रकरणों के अलावा साफ-सफाई के 02, विद्युत के 2, जल के 11, जाति प्रमाण पत्र के 12 एवं नजूल संबंधी स्वामी हक परिवर्तन के 01 व पट्टा मांग संबंधी 15 आवेदन प्राप्त हुये। इसके अलावा निर्माण कार्य संबंधी 28 आवदेन इस प्रकार कुल 100 आवेदन प्राप्त हुये। जिसका निराकरण संबंधित विभाग को 02 दिवस के भीतर करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि लाईट बंद एवं नाली सफाई नही होने की शिकायत का त्वरित निराकरण किया गया। इसके अलावा जन चौपाल में वार्ड में मेडिकल मोबाईल यूनिट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जन चौपाल के माध्यम से शिकायतो का वार्ड में निराकरण होने पर वार्डवासियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुये इस आयोजन को बेहतर बताया।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने वार्ड नं. 11,12 व 13 के नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि दिनांक 4 जून 2022 को बापू प्राथमिक शाला स्टेशन पारा में प्रातः 9ः30 से 11ः30 बजे तक आयोजित जन चौपाल में उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का वार्ड में ही समाधान करावे। उन्होंने कहा कि अन्य वार्डो में भी जन चौपाल लगाया जायेगा। जन चौपाल में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल व श्री संजय ठाकुर, प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर,उप अभियंता श्री दीपक महला, सुश्री सुषमा साहू, श्री दिलीप मरकाम, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा, प्रोग्रामर श्री पंकज चंद्रवंशी, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित राजस्व के प्रकरणो के निराकरण के लिये राजस्व तहसीलदार, पटवारी, आर.आई. सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति थे।

Sub editor

