दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य, रजिस्ट्रार एवं कर्मचारी सायकल से कार्यालय पहुंचकर पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुक…
- विश्व साइकल दिवस के अवसर पर दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एल. टांडेकर, रजिस्ट्रार एवं कर्मचारी सायकल से पहुंचे महाविद्यालय
राजनांदगांव। 3 जून को विश्व सायकल दिवस के अवसर पर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर ने सायकल से महाविद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों एवं लोगो को पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया तथा कहा कि सायकल चलाना जहा पर्यावरण के अनुरुप है वहीं इससे ईंधन की बचत होती है व रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। अतः विश्व सायकल दिवस हमें यह संदेश देता है कि हम जहा तक हो सके सायकल का प्रयोग करे एवं स्वच्छ पर्यावरण में अपना सहयोग दे। प्राचार्य के साथ-साथ महाविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री दीपक कुमार परगनिहा ने भी सायकल से महाविद्यालय पहुंचकर पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त विश्व सायकल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी श्री शंकर ठाकुर, श्री कामता प्रसाद, श्री दुलेल कुंजाम सायकल से महाविद्यालय पहुंचकर पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का परिचय दिया।

Sub editor

