IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महिलाओं के साथ मिलकर फैक्ट्री खोलने की इच्छा…63 लाख रूपए के सीमेंट पोल एवं फेसिंग तार का किया विक्रय

  • शासन की सुराजी गांव योजना से उम्मीदें हुई रोशन
  • स्वसहायता समूह की श्रीमती हेमा साहू ने 63 लाख रूपए के सीमेंट पोल एवं फेसिंग तार का किया विक्रय
  • समूह की महिलाओं के साथ मिलकर फैक्ट्री खोलने की इच्छा

राजनांदगांव 03 जून 2022। शासन की सुराजी गांव योजना से उम्मीदें रोशन हुई हैं। महिलाओं की सहभागिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बिरेझर के जय मां दुर्गा स्वसहायता समूह की श्रीमती हेमा साहू ने 63 लाख रूपए के सीमेंट पोल एवं फेसिंग तार का विक्रय किया है। जिससे 11 लाख रूपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है। श्रीमती हेमा ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पति का हाथ बटांने के लिए ऋण लेकर सीमेंट पोल निर्माण एवं फेंसिंग तार का निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। उसके बाद वे किसानों, गौठानों, उद्यानिकी, वन विभाग में सीमेंट पोल एवं फेंसिंग तार का विक्रय करने से आमदनी में बढ़ोतरी हुई।

श्रीमती हेमा ने बताया कि नवागांव डोम में आजीविका गतिविधि के संबंध में चर्चा हुई। बिहान से जुडऩे के बाद बहुत फायदा हुआ और आत्मविश्वास बढ़ा है। वहां उन्हें वित्तीय प्रशिक्षण भी मिला। लगातार मेहनत करने का यह सुखद परिणाम मिला है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि यह कार्य करने से बहुत खुशी महसूस हो रही है। वे समूह की महिलाओं के साथ मिलकर फैक्ट्री खोलना चाहती हैं।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!