IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 को संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति

राजनांदगांव 03 जून 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 को संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) की नियुक्ति की है। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी के लिए तहसीलदार अम्बागढ़ चौकी सुश्री प्रीति लारोकर को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी श्री बीपी चुरेन्द्र को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत छुईखदान के लिए तहसीलदार छुईखदान सुश्री नेहा विश्वकर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुईखदान श्री प्रकाशचन्द्र तारम को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत छुरिया के लिए तहसीलदार छुरिया श्रीमती अनुरीमा एस कुमार टोप्पो को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री प्रतीक प्रधान को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत डोंगरगांव के लिए तहसीलदार डोंगरगांव श्री कोमल सिंह धु्रर्वे को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री लेखराम चन्द्रवंशी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के लिए तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री राजू पटेल को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री एसके ओझा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत खैरागढ़ के लिए तहसीलदार खैरागढ़ श्री प्रीतम कुमार साहू को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ श्री तनुजा मांझी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत मानपुर के लिए तहसीलदार मानपुर श्री मनोज कुमार रावटे को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर श्री डीडी मण्डले को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत मोहला के लिए तहसीलदार मोहला श्री अंबर गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला श्री जीएल चुरेन्द्र को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत राजनांदगांव के लिए तहसीलदार राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती जेएम टोप्पो को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!