IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शासन की योजना में 9 मंत्रालय के 17 योजनाओं को किया गया शामिल: पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन के केसीसी से किसानों को लाभान्वित करने के लिए ली बैठक

  • आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत आजादी से अंत्योदय तक शासन की महत्वपूर्ण योजना में 9 मंत्रालय के 17 योजनाओं को किया गया शामिल
  • अधिक से अधिक पशुपालक एवं मत्स्य पालक को लाभ दिलाने के लिए दिए निर्देश

राजनांदगांव 28 मई 2022। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत आजादी से अंत्योदय तक शासन की महत्वपूर्ण योजना में 9 मंत्रालय के 17 योजनाओं को शामिल किया गया है। जिसमें पशुधन विकास विभाग एवं मतस्य पालन विभाग के केसीसी को लिया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर ने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य के केसीसी के संबंध में बैठक ली। जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर ने कहा कि पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन के लिए किसान के्रडिट कार्ड अंतर्गत 1 लाख से कम राशि ऋण लेने पर किसानों को ब्याज देय नहीं होगा। उन्होंने लीड बैक अधिकारी एवं प्रबंधक सहकारी बैंक को निर्देशित किया कि फील्ड अधिकारियों एवं किसानों की समस्याओं का निराकरण करें और इस योजना का प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक पशुपालक एवं मत्स्य पालक को लाभ मिल सके। उन्होंने सभी फील्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ययोजना बनाकर अपने लक्ष्य को पूरा करें।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डे तिवारी ने आजादी से अंत्योदय योजना की जानकारी दी। उन्होंने निश्चित समय अवधि 31 जुलाई तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपसंचालक पशुचिकित्सा सेवाएं डॉ. राजीव देवरस द्वारा पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य के केसीसी के बारे में जानकारी दी गई। फील्ड अधिकारियों द्वारा बैंक समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अवसर पर लीड बैक अधिकारी श्री अजय त्रिपाठी, सीईओ केंद्रीय सहकारी बैंक, सहायक संचालक मत्स्य एवं विकासखण्ड स्तर के पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, मत्स्य निरीक्षक एवं सहायक पशुचिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!