झीरमघाटी के शहीदों को मौन श्रद्धांजलि – राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने महापौर ने दिलाई शपथ
राजनांदगांव 25 मई। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 25 मई को झाीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाये जाने एवं राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने संकल्प लेकर शहीदोें की स्मृति में दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित करने के निर्देश दिये गये थे।
निर्देश के अनुक्रम में आज नगर निगम के टाउन हाल मेें महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने निगम पदाधिकारियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों को राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने संकल्प दिलाई। इसके पूर्व महापौर सहित उपस्थितजनों ने वीर शहीदों के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजली अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात महापौर एवं निगम पदाधिकारियों ने पोस्ट आफिस चौक स्थित शहीद उदय मुदलियार जी एवं अल्लानुर भिंडसरा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने शपथ दिलाई कि दिनांक 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षो तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयो-बहनों के लिए हम श्रद्धान्जलि अर्पित करते है। हम छत्तीसगढ़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और ंिहंसा का डटकर विरोध करंेगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए दृढ संकल्पित रहेंगे।
संकल्प लेने के पश्चात शहीदों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा का संचालन आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने किया। श्रद्धांजलि सभा में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री सतीश मसीह,विनय झा, भागचंद साहू, श्रीमती दुलारी बाई साहू, पार्षद श्रीमती पुर्णिमा नागदेवे, नामांकित पार्षद सर्वश्री मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि श्री संचिन टुरहाटे, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, प्रोग्रामर श्री पंकज चंद्रवंशी, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, लेखापाल श्री राकेश नंदे सहित कर्मचारियों द्वारा शहीदों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

Sub editor

