IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी। तेज गति से दौड़ रहे ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने ट्रक चालक अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता नीलकमल हारमे ने अंबागढ़ चौकी पुलिस को बताया कि मैं ग्राम पाटनवाड़वी में रहता हूं। बीए द्वितीय वर्ष की पढाई करता हूं। दिनांक 24.05.2022 को सुबह लगभग 07:30 बजे अपने जीजा के घर ग्राम माड़िंगपिडिंग गया था। जो सुबह लगभग 09:00 अपने जीजा लोकेश पोरेटी से उसके मोटर सायकल HERO स्प्लेंडर क्रमांक CG 08 V3035 को मांगकर जिला रोजगार कार्यालय पंजीयन कराने अकेले गया था। मेरी दोस्त रिना नेताम जो भिलाई में नर्सिंग की पढाई करती थी। जिसका गांव पथरेल है जो घर आने वाली थी, जो मुझे लेने के लिये फोन कर दुर्ग बुलाई तब मैं राजनांदगांव से अपना काम पूरा कर अपनी दोस्त को लेने दुर्ग गया। दुर्ग से वापस लौट रहे थे, हम लोग शाम लगभग 04:00 के आसपास ग्राम बांधाबाजार बस्ती पार कर आगे मोड़ के पास पहुंचे थे कि उसी समय सामने अंबागढ़ चौकी की ओर से एक ट्रक का चालक अपनी ट्रक को काफी तेज गति , लापरवाही से चलाते लाया और मेरी मोटर सायकल को साईड से ठोकर मार दिया। जिससे मैं तथा साथ में बैठी रिना दोनों सड़क पर मोटर सायकल सहित गिर गये। गिरने से मुझे बांये तरफ कमर में , तथा पसली में अंदरूनी चोंट लगा है तथा रिना नेताम के पीठ में अंदरूनी चोंट लगी। तब मैं तत्काल डायल -112 को फोन किया। राहगीर लोगों की सहायता से मझे व रिना को बांधाबाजार के उपस्वास्थ्य केन्द्र ले गये। कुछ समय बाद हम दोनों को शासकीय अस्पताल अंबागढ़ चौकी लाकर ईलाज हेतु भर्ती किये। जहां ईलाज के दौरान रिना की मृत्यु हो गई।

error: Content is protected !!