IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। शहर के पॉश कॉलोनी अनुपम नगर में सार्वजनिक रोड पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। गंभीर बात यह है कि स्थानीय रहवासियों द्वारा मामले को लेकर कई बार लिखित शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। ऐसे में अतिक्रमण करने वालों के हौसले और बुलंद हो चलें है।
एक बार फिर स्थानीय रहवासियों ने मामले की शिकायत कलेक्टर और निगमायुक्त से की है। लिखित ज्ञापन में रामकृष्ण वार्ड क्र . 22 में स्टेडियम से बसंतपुर मार्ग पर कमला कालेज तिराहा के पास ( अनुपम नगर ) के रहवासी आरके श्रीवास्तव, एसपी तिवारी, शकुंतला वैष्णव, महेश और मनोज ने बताया कि मेन रोड में मां गंगा डायग्नोस्टिक सेंटर व पपाया जूस कार्नर स्थित है ।

दोनों संस्थान के बीच में 15 फीट का हम लोगों का आने जाने का रास्ता है , जिसमे मां गंगा डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा इस संकरा रास्ता में व्यवसायिक उपयोग हेतु 3 फीट लंबाई का लोहे की 2 सीढ़ी बना दिये हैं एवं पपाया जूस कार्नर द्वारा 2.5 फीट x 20 फीट मार्ग पर अतिक्रमण कर अपने दुकान का अहाता बढ़ा दिए हैं । जिसके कारण हम लोगों को सार्वजनिक रास्ता में आने जाने में कठिनाई होने लगी है । व्यवसायिक कार्य हेतु इसप्रकार के अतिक्रमण से आए दिन रास्ता में उनके ग्राहकों द्वारा चारपहिया व दोपहिया वाहनों को सड़क पर अवैध पार्किंग किया जाता है , जिसके कारण कभी – कभी अप्रिय स्थिति निर्मित हो जाती है। स्थानीय रहवासियों ने कलेक्टर और निगमायुक्त से संबंधित अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

You missed

error: Content is protected !!