राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम अंजोरा के पास नेशनल हाईवे के किनारे संचालित ढाबा में तोड़फोड़ और बलवा मामले का सच आखिरकार सामने आ चुका है।प्रार्थी रामकुमार साहू पिता बालाराम साहू उम्र 42 वर्ष साकिन बरबसपुर थाना डोंगरगांव राजनांदगांव की रिपोर्ट पर अज्ञात 10-15 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना – सोमनी , जिला- राजनांदगांव , अप 0 क्र 00 / 22 धारा 147 , 148 , 149 , 307 , 427 भादवि , 25 , 27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया।
प्रार्थी- रामकुमार साहू ने पुलिस को बताया कि मैं ग्राम बरबसपुर थाना डोंगरगांव में रहता हूं , मैं देवादा मेन रोड में स्थित हमारा ढाबा में मजदूरी का काम करता हूं मेरे अलावा तारा यादव , मन्नू यादव , मुकेश सारथी , गिरधारी ( हेड मिस्त्री ) विवेक छोटू , पिन्टू यादव सभी लोग काम करते है सभी लोग सुबह काम कर रहे थे कि आज दिनांक 22/05/22 के सुबह करीबन 05:40 बजे मैं बर्तन धोकर जमा रहा था। इतने में एक स्कूटी चालक के द्वारा पेट्रोल पंप के सामने खड़ी ट्रक के पीछे अपनी स्कूटी को घूसा दिया जिससे स्कूटी में सवार दोनो व्यक्ति गिर गये इतने में राजनांदगांव की ओर से आ रही चेचिस गाड़ी एक व्यक्ति के पैर के ऊपर गाडी का पहिया चढाकर दुर्ग की ओर भाग गया। मैं थोड़ी देर एक्सीडेंट की घटना को देखकर ढाबा में आकर अपना काम करने लगा तभी लगभग प्रातः 06:00 बजे के आसपास रोड में आने जाने वाले 10-15 लोगो का भीड़ धीरे – धीरे इकट्ठा हो गई और सभी लोग एक राय होकर ट्रक ड्रायवर जो ढाबा में चाय पी रहा था से मारपीट करने लगे, तब ढाबा • मालिक दीपक यादव और गौरव यादव बीच बचाव करने लगे इसी दौरान एकत्रित भीड़ के लोगो के द्वारा दीपक यादव एवं गौरव यादव के साथ हाथ मुक्का लात से मारपीट करने लगे इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा धारदार हथियार • तथा लोहे के राड को लहराते हुये मैं तुम लोगो को जान से मार दूंगा, कहकर गौरव यादव के कमर के ऊपर व कुल्हे में तथा दीपक यादव को लोहे की राड से सिर के पीछे भाग में जान से मारने की नियत से वार कर चोंट पहुंचाये और मुझे प्लास्टिक की पाइप से बांये गर्दन , पीठ व कमर के ऊपर मारपीट कर चोंट पहुंचाये और ढाबा में रखे कुर्सी , टेबल , फ्रीज , मोटर सायकल , काऊंटर के शो फेस को तोड़ – फोडकर नुकसान पहुंचाये , मारपीट तोड़फोड़ करने वाले व्यक्तियों का नाम मैं नही जानता हूं । मैं उन्हें देखकर पहचान लूंगा । मारपीट कर मारपीट करने वाले सभी लोग भाग गये । सूत्रों के मुताबिक एफआईआर के बाद रविवार देर शाम तक मामले के चार संदिग्ध को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


