राजनांदगांव। शासकीय कन्या उ.मा.शाला, अंबागढ चौकी में स्थानिय परीक्षा निधि में गबन का मामला प्रकाश में आया है। वर्तमान में पदस्थ प्राचार्य रमेश साहू के द्वारा इसकी दस्तावेजी साक्ष्य के साथ 21 मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर को इसकी विधिवत् सूचना दे दिया गया था और बताया गया था कि तत्कालिक प्राचार्य श्याम कुमार धीवर जो वर्तमान में बी ई ओ अम्बागढ़ चौकी के पद पर कार्यरत है उनके द्वारा 3200 रूपया की राशि स्वयं के लिए व्यय कर दिया लेकिन इस राशि का समायोजन नही किया गया जो वित्तीय अनियमितता है।
शिकायतकर्त्ता छ.ग. मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमनारायण वर्मा ने आरोप लगाया है कि इस गबन की जानकारी संबंधित प्राचार्य के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को दो माह पूर्व दे दिया जा चूका है और डीईओ ने इस मामले में अब तक जांच भी नही कराया जबकि जिला शिक्षा अधिकारी के पास पर्याप्त दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध कराया गया है और मामला शासकीय राशि के गबन का है तो अब तक इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज हो जाना चाहिए था लेकिन इस गंभीर मामले में अब तक दोषी के विरूद्ध कोई कार्यवाही नही किया गया।
शिकायतकर्त्ता श्री वर्मा ने यह भी आरोप लगाया है जिला शिक्षा अधिकारी दोषी व्यक्ति के साथ सांठगांठ कर उसे बचाने का प्रयास कर रहे है ऐसा प्रतित हो रहा है।
श्री वर्मा का कहना है कि अनुकंपा नियुक्ति देने के एवज में 35000 रिश्वत लेने की शिकायत पर बालोद में आरएल ठाकुर को निलंबित कर दिया गया था और इस गबन के प्रकरण में भी अब तक दोषी श्याम कुमार धीवर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है जो चिंता का विषय है।
श्री वर्मा ने अब इस प्रकरण में मुख्यमंत्री को शिकायत कर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की गई है।


