IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भारतवासी अपने देश की अहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक…निगम मेें आतंकवाद विरोधी दिवस पर आयुक्त ने दिलाई शपथ

राजनांदगांव 20 मई। शासन द्वारा 20 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुये थे। कोविड-19 नियमों का पालन करते हुये अपने अपने कक्ष में शपथ लेने निर्देश दिये गये थे।

निर्देश में के अनुक्रम में 20 मई शुक्रवार को आयुक्त कक्ष में आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ दिलाई। इसी प्रकार नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने अपने कक्ष में आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ ली गई कि हम भारतवासी अपने देश की अहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गाे के बीच शान्ति,सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियो से लडने की भी शपथ लेते है। इस अवसर पर प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव,सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल व श्री संजय ठाकुर, महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा, प्रोग्रामर श्री पंकज चंद्रवंशी, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, लेखापाल श्री राकेश नंदे उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!