IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महिलाओं की ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है उन्नति कोई खरीद रही है गहने तो कोई करा रहे हैं शादी… जानिए कैसे हो रही है उन्नति

  • ग्रामीण क्षेत्रों में समूह की महिलाओं के चेहरों पर है उजास भरी मुस्कान
  • सुराजी गांव योजना से ग्रामीण परिवेश में महिलाओं की बदल रही जिंदगी
  • गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में महिला समूह के बैंक खाते में 3 करोड़ 54 लाख 60 हजार 244 रूपए की वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की लाभांश राशि का किया गया हस्तांतरण
  • लाभांश राशि से सुरज्योतिन ने मंगलसूत्र, टाकेश्वरी ने खरीदा पायल तो दीपिका ने की ननद की शादी
  • समूह की महिलाओं में हर्ष व्याप्त  

राजनांदगांव 20 मई 2022। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के चेहरों पर उजास भरी मुस्कान है। यह मुस्कान है सामूहिक एकता और स्वावलंबन की। शासन की सुराजी गांव योजना समूह की महिलाओं के लिए संबल बनी है। ग्रामीण परिवेश में एक योजना के माध्यम से जागृति लाने और जीवन बदल देने की यह एक बानगी है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित वर्मी खाद के विक्रय पर लाभांश राशि बैंक खाते में 3 करोड़ 54 लाख 60 हजार 244 रूपए हस्तांतरण किया गया है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सांकरा के गौठान में ज्योति महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को 124750 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय करने पर लाभांश राशि 3 लाख 80 हजार 812 रूपए की राशि मिलने पर महिलाओं में हर्ष व्याप्त है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा बाई निषाद ने बताया कि सभी में आत्मनिर्भर होने की खुशी है। अब हमें अपने घर के समीप ही रोज कार्य मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इस मदद के लिए धन्यवाद दिया। समूह की श्रीमती सुरज्योतिन साहू ने बताया कि यहां कार्य करना एक अलग तरह का अनुभव है। वर्मी कम्पोस्ट विक्रय से प्राप्त राशि से उन्होंने अपने लिए मंगलसूत्र खरीदा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे को मिस्त्री कार्य प्रारंभ करने के लिए सामान दिया है। श्रीमती टाकेश्वरी साहू ने बताया कि उन्होंने प्राप्त राशि से अपने लिए पायल खरीदी है। श्रीमती दीपिका ने कहा कि अब वे अपने घर की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा पा रही हैं। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट लाभांश राशि से अपने ननद की शादी की है। श्रीमती दिनेश्वरी ने बताया कि उन्होंने अपने लिए बढ़ई कार्य प्रारंभ करने के लिए सामान खरीदा है और वे फर्नीचर निर्माण कार्य भी शुरू करेंगी। श्रीमती पुष्पा बाई ने घर का निर्माण कर रही है। वहीं श्रीमती यशोदा साहू घर की मरम्मत करा रही है। श्रीमती लेमिन एवं श्रीमती रामकली साहू ने भी प्रसन्नता जाहिर की।

राजनांदगांव विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 46 लाख 70 हजार 996 रूपए, डोंगरगांव विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 37 लाख 44 हजार 402 रूपए, छुरिया विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 48 लाख 15 हजार 212 रूपए, डोंगरगढ़ विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 27 लाख 71 हजार 068 रूपए, खैरागढ़ विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 27 लाख 88 हजार 646 रूपए, छुईखदान विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 12 लाख 31 हजार 441 रूपए, अंबागढ़ चौकी विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 66 लाख 4 हजार 102 रूपए, मोहला विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 28 लाख 85 हजार 533 रूपए, मानपुर विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 27 लाख 96 हजार 780 रूपए, राजनांदगांव नगर निगर की स्वसहायता समूहों को 17 लाख 848 रूपए, डोंगरगांव नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 59 हजार 818 रूपए, छुरिया नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 21 हजार 491 रूपए, खैरागढ़ नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 8 लाख 2 हजार 221 रूपए, छुईखदान नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 1 लाख 76 हजार 669 रूपए, अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 2 लाख 44 हजार 371 रूपए, डोंगरगढ़ नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 86 हजार 632 रूपए तथा गडंई नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 3 लाख 4 हजार 378 रूपए लाभांश राशि बैंक खाते में हस्तांतरण किया गया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!