IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

प्रतिभा: बुआ ने जिले में किया टॉप तो भतीजी रही स्कूल टॉपर: कठिया की स्टेट क्रिकेट प्लेयर मधु ने 10 वीं बोर्ड में किया टॉप

फोटोः- 01मधु साहू को मिठाई खिलाती उनकी मां व पिता

बेमेतरा:- 17 मई 2022:- 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठिया (रांका) की छात्राओं ने जिले में टाॅप कर न केवल स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। बल्कि जिले में टाॅपटेन की सूची में आकर गांव का नाम रौशन किया है।
कठिया स्कूल की मधु साहू ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक के साथ जिले के टाॅपटेन में 6 वॉ स्थान हासिल की है। इस स्कूल से हर साल विद्यार्थी टाॅप करते आ रहे है। शिक्षक होमलाल साहू ने बताया कि मधु साहू क्रिकेट की स्टेट प्लेयर रह चुकी है। वे बताते है कि मधु शुरू से ही पढ़ाई में होनहार छात्रा है। इसके अलावा खेल के क्षेत्र में भी स्टेट में रनिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी है। खास बात यह है कि मधु ने जिले में टॉप किया है तो उनकी भतीजी रागिनी ने स्कूल में टॉप किया है। मधु पढ़ाई के साथ घर में कामकाज के अलावा अपने माता पिता का खेती किसानी के कार्यों में हाथ भी बटाती है। मधु की भतीजी रागिनी साहू ने भी 10 वीं में 80 प्रतिशत अंक हासिल की है।

माँ पांचवी पास, बेटी डॉक्टर बनकर मरीजों की करना चाहती है सेवा
जिस समय 10 बोर्ड परीक्षा का परिणाम आया। मधु अपनी मां के साथ कृषि के कार्यों में जुटी थी। उनके भाईयों ने उसे टाॅपटेन में आने की जानकारी दी। उनकी मां रेखा साहू बताती है कि मधु जिस लगन से पढ़ाई कर मेहनत करती है। उसी तरह घर की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाती है। 8 वीं पास पिता द्वारिका साहू पेशे से किसान है। भले ही मां रेखा 5 वीं तक पढ़ी है। लेकिन वह अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छी तालिम देना चाहती है। मधु आगे साइंस विषय की पढ़ाई कर डाॅक्टर बनना चाहती है।

10 वीं बोर्ड में छात्राओं का रहा दबदबा
कठिया स्कूल में 10 बोर्ड की परीक्षा में इस बार छात्र की तुलना में छात्राओं ने अच्छी मेहनत की है। पढ़ाई के मामले में इस साल छात्राओं ने लड़को को पीछे छोड़ दिया है। और न केवल प्रथम व द्वितीय बल्कि तीसरे स्थान पर भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। 10 बोर्ड की परीक्षा में कठिया निवासी सुलेखा साहू ने 600 में से 544 अंक हासिल कर 90.66प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान में रही। इसी तरह रांका निवासी किरन साहू 90.50 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल की है। किरण के पिता परसादी साहू सरकारी शिक्षक है। जिससे छात्रा को पढ़ाई में मदद मिली। किरण ने बताया कि पापा ने टाॅप में आने के लिए मोटिवेट किया।

फोटो : 12 वीं टाॅपर सतीश साहू
शतरंज के स्टेट खिलाड़ी सतीश ने 12 वीं में किया टाॅप
12 बोर्ड की परीक्षा में लड़कों ने भी खूब मेहनत कर स्कूल में टाॅप किया है। हायर सेकेंड्ररी स्कूल कठिया (रांका) के कक्षा 12 वीं के छात्र सतीश साहू ने 73 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। सतीश शतरंज का स्टेट खिलाड़ी है। वह पढ़ाई की तरह खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करता है। सतीश के पिता भी पेशे से किसान है। इसी तरह अंजु साहू ने 70.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान हासिल की हैं। वही तीसरे स्थान में मेघा और सरिता ने 69.60प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है। प्राचार्य ओपी टंडन ने बताया कि इस बार 10 वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम बेहतर रहा। उन्होंने बताया कि 10 बोर्ड में कठिया स्कूल का रिजल्ट 64.47 प्रतिशत रहा। इसी तरह बारहवीं में 71.56 प्रतिशत रहा।

error: Content is protected !!