IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*कवर्धा नगर क्षेत्र में ₹26.96 लाख की लागत से होंगे सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य*
*उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के विशेष प्रयास से मिली सीसी रोड व नाली निर्माण की स्वीकृति*

कवर्धा। नगरपालिका परिषद कवर्धा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत कुल ₹26.96 लाख (छब्बीस लाख छियानबे हजार रुपये मात्र) की प्राविधिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह राशि नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 6 निर्माण कार्यों हेतु स्वीकृत की गई है, जिनमें सीसी रोड और आरसीसी नाली का निर्माण शामिल है।

  • 1. पवन कौशिक के घर से वानखेड़े सर के घर तक सीसी रोड निर्माण – ₹1.41 लाख
  • 2. इकबाल कौर के घर से महिलांग सर के घर तक सीसी रोड निर्माण – ₹4.95 लाख
  • 3. विमल कोसरिया के घर से तुलसी सतनामीके घर तक आरसीसी नाली निर्माण – ₹4.27 लाख।
  • ⁠4. श्रवण साहू के घर से राज तिवारी के घर तक सीसी रोड निर्माण – ₹6.52 लाख
  • 5. वार्ड क्रमांक 26 में गणेश कौशिक के घर से अर्जुन ठाकुर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु राशि – ₹9.81 लाख।

वार्ड पार्षद सुनील साहू ने स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उनके सतत प्रयासों से कवर्धा नगर क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को गति मिल रही है, जिससे नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं सुलभ होंगी और क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित होगा।

error: Content is protected !!