IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

एशियन खेलों के लिए चयन किए जा रहे भारतीय दल में शामिल होने हेतु ट्रायल के लिए जा रहे बैंगलोर, कलेक्टर से राजनांदगांव के वॉलीबाल खिलाड़ी धुर्वे ने की सौजन्य भेंट

  •  कलेक्टर ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

राजनांदगांव 15 मई 2022। कलेक्टर श्री तारन प्राकश सिन्हा से राजनांदगांव के वॉलीबाल खिलाड़ी श्री महेन्द्र धुर्वे ने सौजन्य भेंट की। वॉलीबाल खिलाड़ी श्री महेंद्र धुर्वे अंडर-20 में इंडिया टीम के सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने बैंगलोर रवाना होने के पहले कलेक्टर से मिले। बैंगलोर में अंडर-20 में भारतीय टीम के चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने श्री महेन्द्र धु्रर्वे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव की जाएगी। इस अवसर पर  डीएसपी श्री हेमप्रकाश नायक, दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक श्री रणविजय प्रताप सिंह, वॉलीबाल प्रशिक्षक संध्या पदम उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्री महेन्द्र धुर्वे स्कूल खेलों 14 वर्ष आयु समूह में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हंै। अभी वे एशियन खेलों के लिए चयन किए जा रहे भारतीय दल में शामिल होने हेतु ट्रायल के लिए बैंगलोर जा रहे हैं।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!