विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन पर इस सदी की सबसे भीषण महामारी कोरोना में रेड क्रॉस सोसाइटी क्या महत्वपूर्ण योगदान रहा इसके बारे में जाना
राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव में प्राचार्य डॉ.के.एल टांडेकर के मार्गदर्शन में रेड रिबन क्लब व रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस ‘का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्री प्रदीप शर्मा जिला संगठक व प्रबंधक , जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, राजनांदगांव को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में डॉ.एच.एस.भाटिया भूतपूर्व प्रभारी रेड क्रॉस सोसाइटी एवं विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयोजक डॉ ललित प्रधान आर्य के द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ टांडेकर ने अपने उद्बोधन में युवा वर्ग को रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़ने तथा निस्वार्थ जन सेवा करने हेतु प्रेरित किया। इस सदी की सबसे भीषण महामारी कोरोना में रेड क्रॉस सोसाइटी क्या महत्वपूर्ण योगदान रहा इसके बारे में बताया गया। डॉ प्रधान के द्वारा रेड क्रॉस स्थापना के संबंध में जानकारी दी गई। यह संगठन युद्ध में घायल होने वाले सैनिकों की सहायता के लिए बनाया गया था। इसका उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा करना व लोगों की सहायता करना रहा। मुख्य वक्ता श्री शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना 1920 में की गई तथा वे इस संस्था से 1993 से जुड़े हैं। कोरोना महामारी के समय में किस प्रकार इस संस्था के द्वारा लोगों की सहायता की गई इस संबंध में बताया रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य जनसेवा है रेड क्रॉस सोसाइटी के नियमावली, गठन, स्थापना, उद्देश्य, सदस्यता व कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी उनके द्वारा दी गई। आपातकालीन स्थिति जैसे बाढ़, महामारी दुर्घटना स्वास्थ्य समस्या आदि मैं रेड क्रॉस सोसाइटी की भूमिका की चर्चा की गई। महाविद्यालय के विद्यार्थियोंको रेड क्रॉस सोसायटी की सदस्यता हेतु श्री प्रदीप शर्मा से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित डॉक्टर भाटिया द्वारा अपने अनुभव साझा किया गयाा। उनके द्वारा सोसाइटी के कार्य को स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कार्य किए गए जैसे सफाई अभियान, जेल कैदी के साथ रक्षाबंधन त्यौहार ,वृद्धाश्रम विजिट दीपावली के अवसर पर बच्चों को मिठाई ‐पटाखा वितरण, शीत ऋतु में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड ग्रुप चेक परीक्षण शिविर, रक्तदानशिविर विद्यार्थियों काउंसलिंग हेतु विशेषज्ञ की व्यवस्था कॉलेज मैं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यों का उल्लेख किया गया। जनसेवा की भावना को मूर्त रूप देने हेतु रेड क्रॉस सोसाइटी एक बेहतर माध्यम हैै। कार्यक्रम के समापन में मोमेंटो प्रदान कर अतिथियों व मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम में डॉ ललित प्रधान आर्य ,श्रीमती ललिता साहू, प्रो अश्वनी शर्मा, डॉ प्रियंका सिंह प्रो.रागिनी ,प्रो संजय देवांगन तथा महाविद्यालय के विभिन्न विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Sub editor