IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी। आला अधिकारियों के दिशा निर्देशन में अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र में अवैध शराब एवं गांजा बिक्री मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा विशेष मुहिम छेड़ कर मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी नंदलाल सलामें निवासी कुंडेराटोला के कब्जे से 3 बोरियों में भरकर रखें 12.700 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹76200 को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया|
दिनांक 9 मई 2022 को प्रातः मुखबीर के जरिए सूचना मिला की ग्राम कुंडेराटोला का नंदलाल सलामे अपने खेत बाड़ी स्थित मकान में बिक्री करने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा है की मुखबीर की सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े दल बल के साथ रवाना हुए, ग्राम कुंडेराटोला पहुंचकर नंदलाल के खेत बाड़ी में बने मकान को चारों तरफ से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया| मौके पर नंदलाल सलामे उपस्थित मिल मिला पूछताछ कर घर की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान एक कमरे में 3 बोरी में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे नंदलाल द्वारा स्वयं का होना स्वीकार करने से विधिवत कार्यवाही कर तौल कराने पर कुल वजनी 12 किलो 700 ग्राम कीमती लगभग ₹76200 का गांजा को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी नंदलाल सलामे को अवैध रूप से गांजा रखना पाए जाने से मौके पर गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कुमार बोरकर, बिसेलाल कंवर, आरक्षक 1678 सुनील सिंह, आरक्षक 1702 माघवेंद्र नवरत्न, महिला सहायक आरक्षक 31 अंजू शांडिल्य की सकरी भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!