IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मेरिट सूची के आधार पर उच्च कार्यालय व चयन समिति के अनुमोदन पश्चात चयन सूची जारी… देखिए कितने सीटों के लिए प्रवेश

  • कन्या शिक्षा परिसर कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा चयन सूची जारी

राजनांदगांव 09 मई 2022। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अंबागढ़ चौकी में वर्तमान सत्र 2022-23 में कक्षा 6वीं के कुल 31 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसकी चयन सूची अनुसूचित जनजाति के 26 एवं अनुसूचित जाति के 5 छात्राओं की मेरिट सूची के आधार पर उच्च कार्यालय एवं चयन समिति के अनुमोदन पश्चात चयन सूची जारी किया गया है। चयन सूची में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी कु. रेशमा, कु. ओसमी, कु. देवन्तीन, कु. संजना, कु. गरिमा, कु. टिशा, कु. भूमिका, कु. सुन्ती, कु. लैला, कु. विनीता, कु. साक्षी, कु. दिपाली, कु. ईषिका, कु. लोकेश्वरी, कु. नेहा, कु. पुर्वी, कु. भूमिका, कु. राशि, कु. तुषिका, कु. सारिका, कु. स्नेहा, कु. प्रतिभा, कु. साक्षी, कु. करिश्मा, कु. दीपशिखा, कु. कामिनी शामिल है। इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी कु. कोर्णिका, कु. मोक्षता, कु. ईषिका, कु. सुनिधि, कु. साक्षी शामिल है।

प्राचार्य श्री उपेन्द्र कुमार देवांगन ने बताया है कि चयनित छात्राओं को प्रवेश के लिए बुलावा पत्र उनके दिए गए पते पर प्रेषित कर दिया गया है। छात्राएं स्वयं एवं पालक के साथ 20 मई 2022 तक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश लेना होगा। अन्यथा प्रतीक्षा सूची में दर्ज छात्राओं को बुलावा पत्र प्रेषित किया जाएगा।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!