IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महिला समूह बनाएगी एलईडी बल्ब…गौठान से जुड़ी महिला समूह का हुनर, मसाला उत्पादन के लिए महिला समूह को मिलेगी मसाला पैकेजिंग मशीन

  • सिलाई मशीन दिये जाने का दिया भरोसा

राजनांदगांव 07 मई 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा आज जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत घुमका पहुंचकर यहां गौठान से जुड़ी महिला समूह द्वारा की जा रही गतिविधियों से मुखातिब हुए। उन्होंने इस दौरान यहां महिलाओं द्वारा स्कूली बच्चों के लिए की जा रही सिलाई का काम देखा। इस दौरान कलेक्टर से महिला समूह की महिलाओं ने अतिरिक्त सिलाई मशीन की मांग रखी। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल सहमति देते हुए अतिरिक्त सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। यहां गौठान में महिला समूह द्वारा मसाला उत्पादन का कार्य भी बखूबी किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने महिला समूह को उनके कार्य में और अधिक दक्ष और आसान बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग से मसाला उत्पादन पैकेजिंग मशीन दिए जाने कहा। जिस पर महिला समूह ने कलेक्टर का ताली बजाकर अभिवादन किया। कलेक्टर ने महिला समूह को प्रेरित करते हुए कहा कि महिला समूह को अब एक सुनहरा अवसर मिला है। जिससे अपने घर गृहस्थी के काम के साथ ही अपने हुनर को प्रदर्शित कर रही हैं। महिला समूह को घर गृहस्थी के काम के साथ ही आमदनी अर्जित करने का एक मजबूत आधार और रास्ता मिला है। उन्होंने महिला समूह के प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही महिला समूह से कहा कि यहां बने उत्पाद काफी अच्छी गुणवत्ता के हैं। उन्होंने इसे सी-मार्ट के माध्यम से भी विक्रय के लिए कहा।

महिला समूह बनाएगी एलईडी बल्ब- ग्राम पंचायत घुमका की गौठान से जुड़ी महिला समूह एलईडी बल्ब बनाने जा रही है। इसके लिए महिला समूह को एक निजी एलईडी बल्ब कंपनी से टाई अप किया गया है। संबंधित एजेंसी द्वारा महिला समूह को एलईडी बल्ब बनाने की मशीन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही एलईडी बल्ब बनाने में उपयोग में आने वाली सभी प्रकार के रॉ- मटेरियल कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। महिला समूह के द्वारा बल्ब की फिटिंग सहित अन्य जरूरी कार्य किया जाएगा। इसके लिए महिला समूहों को कंपनी द्वारा प्रत्येक बल्ब के हिसाब से एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाएगा। यह कार्य महिलाओं के लिए सुविधाजनक और लाभकारी भी साबित होगा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने महिलाओं को इस कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!