छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया/कुमर्दा के मार्गदर्शन में छुरिया तहसील के लगभग 100 ग्रामों में प्रधानमंत्री फसल बीमा से वंचित हजारो किसानो ने छुरिया पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया, किसानो का स्वागत सम्मान कर आंदोलन का शुभांरभ किया गया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा के लाभ से विमुख ग्रामों के किसानों ने धरना स्थल पर पहुंच कर राज्य सरकार एवं बीमा कंपनी को किसानो की बीमा की राशि देने में भेदभाव करने का आरोप लगाया, साथ ही क्षेत्र के राज्य सरकार के प्रतिनिधियों पर भी अपनी भड़ास निकाली। छुरिया तहसील में राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी के संयुक्त फसल कटाई प्रयोग किये जाने के बाद भी रिपोर्ट में छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया गया। जिसका परिणाम किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
जिसमें से बीमा कंपनी द्वारा 50 गांव शुन्य एवं 31 गांव का आपत्ति दर्ज होने की स्थिति बताया गया। किसानो का यह कहना है कि, शासन प्रशासन एवं बीमा कंपनी द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं देने के कारण आज किसान आंदोलन करने पर मजबूर हो गए है, और हजारो की संख्या में धरना प्रदर्शन कर घेराव करने की स्थिति निर्मित हुई है। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कहा कि राज्य सरकार के जनप्रतिनिधि इतना निरंकुश है कि किसानो के नाम में सरकार जरूर बनायी है लेकिन आज किसानो के विषय में कांग्रेसी जनप्रतिनिधि किसानो की सुध लेने को तैयार नहीं और जब श्रेय लेने की बात आती है तो, वहीं कांग्रेसी बड़े-बड़े अखबारो एवं पोस्टरो में नजर आते है। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता किसानो की हितों को लेकर सड़क की लड़ाई करने को तत्पर है। आंदोलन को संबोधित करते हुए जिला भाजपा महामंत्री दिनेश गांधी जी ने कहा कि, प्रदेश की कांग्रेसी सरकार किसान विरोधी सरकार है, आज किसानों को बीमा की राशि से लेकर खाद, बीज, कृषि यंत्र जैसे अनेक समस्याओं को लेकर किसान आंदोलित है तथा सरकार के पास कोई विकल्प नहीं है, सरकार के अधिकारी कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है, ऐसे निरंकुश सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है, हम सब किसान मिलकर अपनी मांग को मजबूत करें एवं डटे रहें।इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में पर मधुसूदन यादव अध्यक्ष जिला भाजपा, पूर्व सासद दिनेश गांधी, जिला भाजपा महामंत्री चंद्रिका डडसेना, रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मंडल छुरिया, हिरेंद्र साहू अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा, किरण वैष्णव अध्यक्ष जंप छुरिया, ललिता कवर सदस्य जिलापंचायत मिथलेश दुबे, आत्मा राम चंद्रवंशी, घासी साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा, कैलाश शर्मा मंत्री प्रदेश युवा मोर्चा राधेश्याम शर्मा, रोमी भाटिया, अजय पटेल, संजय सिन्हा, खिलेशर साहू, अनिरुद्ध चंद्रकार, एकांत चंद्राकार, मनभावन ऊइके मनीष त्रिपाठी अशोक मरकाम, हिरेंद्र साहू, सोनू कसेर, परमानंद कुंजाम, कुंदन बडोले, ईश्वर साहू , मोहन सिन्हा बिरझू नेताम सहित बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।
