राजनांदगांव/डोंगरगांव। फिल्मी स्टाइल में एटीएम से पैसे चोरी करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक नाबालिग है। दिलचस्प बात यह है कि पकड़े गए बदमाशों ने किसी फिल्म की तरह चोरी का मास्टर प्लान बनाया था, चोर चोरी करने के लिए अपने साथ हाथ से बनाया हुआ नक्शा, बाइक में चिपकाने के लिए कागज से बना फर्जी नंबर प्लेट, मास्क, हैंड ग्लव्स छेनी, हथौड़ी इत्यादि सामान साथ ले गए थे।
मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 01.05.2022 के रात्रि में प्रार्थी दिनेश साहू पिता हेमराय साहू,उम्र- 52 साल निवासी- ग्राम अर्जुनी,थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने मकान के एक कमरा, व्यवसायिक परिसर मे लगे इंडिया वन एटीएम कंपनी को रात्रि करीबन 02.00 बजे, शटर तोड़ने की आवाज आने पर प्रार्थी उठकर देखा जिसकी आवाज सुनकर अज्ञात चोर को पता चलने पर वह से गाड़ी लेकर भाग गये एंव प्रार्थी द्वारा एटीएम के शटर को जाकर देखा तो ताला टुटा एंव मौके पर मुखौटा , दस्ताना, पाना, पेचकस इत्यादि औजार है कि सूचना डायल 112 को सूचना दिया डायल । सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया। जिस पर तत्काल कार्यवाही एवं अज्ञात आरोपियो को पकड़ने के लिए आला अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भा0पु0से0 मयंक गुर्जर , निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व मे डायल 112 वाहन के कर्मचारी एंव थाना डोंगरगांव के पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा रात्रि में ही चोरो की फरार होने के पूर्व आसपास क्षेत्र को कवर करते हुए चारो ओर से घेराबंदी किया गया। घेराबंदी दौरान एक नाबालिंग सहित 03 आरोपियो को पकड़ा गया। पकड़े गये आरोपी 1. जितेन्द्र कुमार कोलियारा पिता जागेश्वर कोलियारा,उम्र-18 साल 01 माह, 2. डेमनलाल कोलियारा पिता उदेयराम कोलिया रा उम्र- 22 साल दोनो निवासी- ग्राम रूपाकाठी, थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव को पुछाताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया। जिस पर अपराध क्रमांक 187/22 धारा 457, 380,511, 34 भादवी पंजीबद्ध कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। वही विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षात्मक अभिरक्षा में लिया गया।


