राजनांदगांव/डोंगरगांव। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भा0पु0से0 मयंक गुर्जर , निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व मे ऑपरेशन मिलाप एंव मुस्कान के तहत जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना डोंगरगांव क्षेत्र के गुम बालक बालिकाओ को पतासाजी कर उनके परिजन को सकुशल वापस करने की कार्यवाही जारी है । ऑपरेशन मिलाप एंव मुस्कान के तहत लगातार गुम हुए बालक बालिकाओ की सम्पर्क मोबाईल नम्बर एंव उसके परिजनो की मोबाईल नम्बर की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है एंव आसपास के गांव में बड़े शहरो के रेल्वे स्टेशन , बस स्टैंड पर जाकर विवेचको द्वारा गुमशुदा की फोटो दिखा कर एंव पहचान बताकर लगातार पतासाजी की जा रही है। सुराग मिलने पर तत्काल पुलिस टीम पहुचकर गुमशुदा को सकुशल बरामद कर वापस थाना लाकर संबंधित परिजन को सुपुर्दनामे पर दिया जा रहे है । थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना डोंगरगावं पुलिस द्वारा इस माह 15 बालक बालिकाओ को पता तलाश कर उनके परिजन को सुपुर्द किया जा चुका है।


