IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर। अप्रैल भर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। आने वाले मई में भी इसी तरह की गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। गुरुवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर आने वाले 72 घंटे के भीतर प्रदेश के रायपुर बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में उत्तर से गर्म और शुष्क हवा रही है जबकि दक्षिण भाग में अपेक्षाकृत ठंडी और नमी युक्त हवा का आगमन लगातार जारी है। प्रदेश में कल दिनांक 29 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में कल दिनांक 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की सम्भावना है।

You missed

error: Content is protected !!