राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पूर्व पार्षद मनोज लोढ़ा के निधन पर गहरा दुखा व्यक्त कर श्रद्वांजलि अर्पित की। कामठी लाइन स्थित निवासी व पूर्व पार्षद मनोज लोढ़ा का 18 अप्रैल को 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। डॉ. रमन सिंह उनके निवास पहुंचे एवं परिजनों को ढांढस बंधाया।
