IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – आजादी के 75 वे वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया के द्वारा स्वास्थ्य मेला का आयोजन जनपद पंचायत प्रांगण में किया गया।

जसमें मुख्य अतिथि विधायक छन्नी चंदू साहू ,विशेष अतिथि के रुप में नगर अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा ,जनपद अध्यक्ष किरण रविंद्र वैष्णव, जनपद सदस्य चुम्मन साहू, विपिन यादव, भुनेश्वरी साहू, ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस रितेश जैन, पार्षद राधे श्याम ठाकुर , लक्ष्मी यादव,पूर्व जनपद सदस्य पुष्पा सिन्हा उपस्थित रहे ।विधायक छन्नी चंदू साहू अपने उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य मेला में विशेष रुप से हेल्थ कार्ड ,आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा विभिन्न बीमारियों का इलाज के लिए यह मेला का आयोजन किया गया है। तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने 2019 में गांधी जयंती की अवसर पर हाट बाजार क्लिनिक योजना का शुभारंभ किया गया था ताकि हर गांव में हर घर तक, घर पहुंच सेवा दे सके स्वास्थ्य मेला का आयोजन गांव के अंतिम व्यक्ति तक ले जाना और लाभ पहुंचाना इसका मुख्य उद्देश्य है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी रागनी चंद्रे ने कहा कि स्वास्थ मेला में बीपी, शुगर, थायराइड, स्त्री रोग, दंत रोग ,नेत्र रोग ,खून पेशाब जांच, व इलाज के आलावा गर्भवती पंजीयन ,हेल्थ कार्ड ,आयुष्मान कार्ड भी इस शिविर में बनाया जा रहा है इसका अधिक से अधिक लाभ लेवे। वहीं शिविर में पहुंचे 500 ग्रामीणों को ब्रस कोलगेट का वितरण किया गया गर्भवती महिला परामर्श केंद्र खोला गया था। मुख्यमंत्री का अति महत्वपूर्ण योजना हाट बाजार क्लिनिक के रूप में गांव गांव बाजार बाजार घर घर में जाकर लाभ पहुंचाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

You missed

error: Content is protected !!