IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – बागनदी और चाबुकनाला के मध्य बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार बागनदी थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक क्रमांक सीजी 07 एलजेड 5596 में सवार दो युवक राजनांदगांव की ओर आ रहें थे तभी किसी अज्ञात भारी वाहन ने बागनदी और चाबुकनाला के मध्य पुल के पास जोरदार ठोकर मार दी। जिससे दो युवकों को गंभीर चोट लगी। डायल 112 की मदद से दोनों युवकों को छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया जहां डाक्टरों ने दोनों युवक मनोज बक्कड़ पिता मोती राम बक्कड़ उम्र 28 वर्ष और सुखचंद पिता हिरालाल सोनवानी उम्र 27 वर्ष दोनों निवासी पिनकापार थाना चिचगढ़ महाराष्ट्र को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!