IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक छन्नी चंदू साहू ने मंगलवार को छुरिया विकासखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मरीजों के कक्ष में लगे पंखों को दुरुस्त करने व नियमित रूप से मरीजों को प्रदान की जाने वाली चादरों को बदलने के साथ गर्मियों में मरीजों के लिए जल की उत्तम व्यवस्था करने का निर्देश ब्लाक प्रबंधन अधिकारी को दिया और कहा कि मरीजों का उचित ख्याल रखना ही उनकी सबसे महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसका वो ध्यान रखें । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से चर्चा करते हुए विधायक ने वहां की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और साथ ही उन्होंने वहां ड्यूटी डॉक्टरों व कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का निरक्षण करते हुए सख्त निर्देश दिए कि सभी अपने निर्धारित समय मे उपस्थित हों एवं हॉस्पिटल में स्थित जनऔषधि मेडिकल में उपलब्ध दवाई ही लिखें जिससे मरीजों को सस्ती दवाई उपलब्ध हो सके । विधायक ने डॉक्टरों व कर्मचारियों से कहा कि मरीजों से अच्छा व्यवहार करें जिससे जल्द ही उन्हें स्वास्थ्यलाभ प्रदान हो। इस औचक निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी,महामंत्री संजीव गुप्ता,पिछड़ा वर्ग ब्लाक अध्यक्ष कमलेश यादव ,मीडिया प्रभारी ललित साहू सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!